क्या रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 500% टैरिफ लगेगा? US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान

क्या रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगेगा? इस सवाल पर अमेरिका की ओर से पहली बार थोड़ा साफ संकेत मिला है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Davos 2026: क्या रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगेगा? इस सवाल पर अमेरिका की ओर से पहली बार थोड़ा साफ संकेत मिला है। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी, स्कॉट बेसेंट ने दावोस में चल रहे World Economic Forum 2026 के दौरान इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

500% टैरिफ वाले बिल पर क्या बोले बेसेंट?

एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि वॉशिंगटन के लिए 'चीजें काफी पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ रही हैं।' उन्होंने उस प्रस्ताव का जिक्र किया, जिसे लिंडसे ग्राहम ने अमेरिकी सीनेट में पेश किया है। इस प्रस्ताव के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी तक का टैरिफ लगाने की बात कही गई है।

बेसेंट ने कहा, 'देखते हैं कि यह बिल पास होता है या नहीं,' और इसके बाद उन देशों का जिक्र किया, जो रूस से तेल खरीद रहे हैं।

भारत, यूरोप और चीन पर अलग-अलग रुख

बेसेंट ने कहा कि अब भी यूरोप चार साल बाद रूस से तेल खरीद रहा है। वे अपने ही खिलाफ चल रही जंग को फंड कर रहे हैं। भारत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूसी तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया, जिसके बाद भारत ने खरीद कम की और अब रूसी तेल लेना बंद कर दिया है।

चीन को लेकर बेसेंट ने कहा कि वह रूस के साथ-साथ ईरान और वेनेजुएला से भी बड़ी मात्रा में तेल खरीदता रहा है, लेकिन अब चीन को वेनेजुएला का तेल भी नहीं मिलेगा।

क्या चीन पर भी लगेगा वही नियम?

जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस से तेल खरीदने पर चीन के साथ भी वही बर्ताव होगा, तो बेसेंट ने कहा कि यह सीनेट में पेश बिल और ईरानी तेल से जुड़े फैसलों पर निर्भर करेगा। आखिरी फैसला राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे।

ट्रंप की मंजूरी का दावा

इस महीने की शुरुआत में लिंडसे ग्राहम ने कहा था कि ट्रंप ने द्विदलीय रूस प्रतिबंध बिल को हरी झंडी दे दी है। उनके मुताबिक, यह बिल चीन, भारत और ब्राजिल जैसे देशों पर दबाव बनाने का जरिया बनेगा, ताकि वे सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करें।

Read more!
Advertisement