दशहरे पर आंध्र प्रदेश को मिल सकती है वंदे भारत स्लीपर की सौगात, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
दशहरे पर विजयवाड़ा से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो सकती है। रात के लंबे सफर के लिए तैयार इस ट्रेन में आरामदायक सीटों से लेकर डिजिटल सिस्टम और बेहतर वॉशरूम तक कई सुविधाएं मिलेंगी। जानिए इसकी रफ्तार क्या होगी और यह यात्रियों के सफर को कैसे आसान बनाएगी।

In Short
- विजयवाड़ा डिवीजन से दशहरे के आसपास 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो सकती है।
- नई स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
- ट्रेन में आधुनिक इंटीरियर बेहतर वॉशरूम डिजिटल सिस्टम और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Vande Bharat Sleeper Train: आंध्र प्रदेश से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। विजयवाड़ा रेलवे डिवीजन दशहरे के आसपास 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ट्रेन को चलाने से पहले इंजीनियर आखिरी तकनीकी जांच कर रहे हैं। सिग्नल और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को भी जांचा जा रहा है। सभी मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
रात के सफर के लिए तैयार नई ट्रेन
विजयवाड़ा डिवीजन से फिलहाल वंदे भारत की चेयर कार ट्रेनें सिकंदराबाद चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे शहरों के लिए चलती हैं। अब जो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाई जा रही है उसे खासतौर पर रात के लंबे सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा आरामदायक साबित हो सकती है। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। रेलवे को उम्मीद है कि यह ट्रेन उन लोगों को भी पसंद आएगी जो अभी लंबी दूरी के सफर के लिए फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं।
अंदर से आधुनिक और आरामदायक
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक और प्रीमियम लुक दिया गया है। ट्रेन के अंदर जगह का बेहतर इस्तेमाल किया गया है ताकि यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा सुविधा मिल सके।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: दिल्ली मेट्रो अपडेट: 17 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, राजीव चौक समेत 3 जगह इंटरचेंज जारी
फर्स्ट क्लास कोच में बेहतर इंटीरियर अच्छी लाइटिंग और साफ-सुथरा लेआउट मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इसका अनुभव सामान्य फर्स्ट एसी कोच के मुकाबले ज्यादा आधुनिक होगा। ट्रेन के सभी कोच पूरी तरह एयर कंडीशंड होंगे।
CCTV और डिजिटल जानकारी की सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बेहतर वॉशरूम डिजिटल पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डिजिटल सिस्टम के जरिए यात्रियों को स्टेशन और सफर से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलती रहेगी।
सुरक्षा और सुविधा के इन इंतजामों के कारण यह ट्रेन रात में लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है।
फ्लाइट के मुकाबले किफायती विकल्प
इससे पहले हावड़ा-कामाख्या और मुंबई-बेंगलुरु जैसे बड़े रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो चुकी है। अब विजयवाड़ा डिवीजन में भी इसे चलाने की तैयारी आखिरी दौर में है।