AI Impact Summit Day 1 Highlights: पहले दिन हुई ये बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या बदलेगा

AI Impact Summit 2026: इस इवेंट का कल यानी सोमवार 16 फरवरी को पहला दिन था। पहले दिन कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

Advertisement
AI Impact Summit 2026
AI Impact Summit 2026 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा. (Photo: indiaai.gov.in)

By Gaurav Kumar:

India AI Impact Summit 2026: 16 फरवरी से देश में एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) की शुरुआत हो गई है। बीते शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट में AI इम्पैक्ट एक्सपो (AI Impact Expo) का उद्घाटन किया, जो इस समिट का सबसे बड़ा आकर्षण बना। 20 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट में 45 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के CEO इस समिट में शामिल होने वाले हैं।

दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 का कल यानी सोमवार 16 फरवरी को पहला दिन था। पहले दिन कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

Anthropic खोलेगा भारत में ऑफिस

समिट में Anthropic ने घोषणा की है कि वह भारत में अपना पहला ऑफिस खोलेगा। उनका यह ऑफिस बेंगलुरु में स्थित होगा। कंपनी ने यह भी बताया कि अमेरिका के बाद भारत उनका दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस है।

भारत में बढ़ा OpenAI का यूजर बेस

ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) भी भारत के AI इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए है। समिट में बोलते हुए ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में ChatGPT के वीकली यूजर्स की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। यह संख्या अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संख्या के मामले में भारत के छात्र ChatGPT का उपयोग करने में सबसे आगे हैं।

Neysa में होगा बड़ा निवेश

ब्लैकस्टोन (Blackstone) ने भारतीय AI स्टार्टअप Neysa में 600 मिलियन डॉलर (करीब 5445 करोड़ रुपये) के इक्विटी फंडरेज के तहत हिस्सेदारी खरीदी है। ब्लैकस्टोन एक अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और क्रेडिट के क्षेत्र में काम करती है। नेयसा में उनके निवेश को काफी बड़े स्तर पर देखा जा रहा है।

डेटा सेंटर स्टार्टअप में बड़ी इन्वेस्टमेंट

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप C2i ने Peak XV के नेतृत्व में सीरीज A फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर की निवेश राशि जुटाई है। C2i कंपनी डेटा सेंटर्स के लिए पावर सॉल्यूशन विकसित कर रही है। इस निवेश से उनके काम को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

अब मुनाफे पर होगी IT कंपनियों की नजर

भारत में IT कंपनियां रोजगार के मामले में हमेशा आगे रही हैं। लेकिन अब HCL के CEO विनीत नैय्यर ने कहा है कि IT कंपनियां अब रोजगार पर नहीं, बल्कि अपने मुनाफे को बढ़ाने पर ध्यान देंगी।

Khosla Ventures के फाउंडर विनोद खोसला (Vinod Khosla) ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि जल्द ही IT सर्विसेज और BPO जैसे बिजनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि यह बदलाव तुरंत नहीं होगा, बल्कि इसका असर आने वाले 5 वर्षों में दिखाई देगा।

Read more!
Advertisement