Boss Mark Zuckerberg पर कंपनी के कर्मचारी क्यों नहीं करते हैं भरोसा?

मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी) के कर्मचारियों को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। एक सर्वे के दौरान सामने आया कि सिर्फ 26% कर्मचारियों को ही मार्क जुकरबर्ग पर अब विश्वास रह गया है। बता दें, पिछले साल अक्टूबर में हुए सर्वे में 31% कर्मचारियों को जुकरबर्ग पर भरोसा था, जिसमें भी अब 05% की कमी आई है। जुकरबर्ग के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी के कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण है, कर्मचारियों की छंटनी, जो अलग-अलग हिस्सों में हुई और इस तरह से मेटा ने करीब 21 हजार कर्मियों को कंपनी से निकाला था।

Advertisement
Meta के कर्मचारियों को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं है
Meta के कर्मचारियों को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं है

By BT बाज़ार डेस्क:

Meta (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी) के कर्मचारियों को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। एक सर्वे के दौरान सामने आया कि सिर्फ 26% कर्मचारियों को ही Mark Zuckerberg पर अब विश्वास रह गया है। बता दें, पिछले साल अक्टूबर में हुए सर्वे में 31% कर्मचारियों को जुकरबर्ग पर भरोसा था, जिसमें भी अब 05% की कमी आई है। जुकरबर्ग के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी के कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण है, कर्मचारियों की छंटनी, जो अलग-अलग हिस्सों में हुई और इस तरह से मेटा ने करीब 21 हजार कर्मियों को कंपनी से निकाला था। इसके अलावा बजट में कटौती, कंपनी में धीमी भर्ती आदि कारणों से भी कर्मचारियों में नाराजगी है। एक विदेशी मीडिया के अनुसार, सिर्फ 43% कर्मियों ने ही उनकी सराहना की है। जबकि, पिछले साल 58% लोगों ने उनकी सराहना की थी। जुकरबर्ग के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी के कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण है, कर्मचारियों की छंटनी, जो अलग-अलग हिस्सों में हुई और इस तरह से मेटा ने करीब 21 हजार कर्मियों को कंपनी से निकाला था। इसके अलावा बजट में कटौती, कंपनी में धीमी भर्ती आदि कारणों से भी कर्मचारियों में नाराजगी है।

एक सर्वे के दौरान सामने आया कि सिर्फ 26% कर्मचारियों को ही Mark Zuckerberg पर अब विश्वास रह गया है

रिपोर्ट के अनुसार, मेटा वित्तीय सुधार और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को रद्द कर रही है। मेटा प्रमुख ने गुरुवार को एक बैठक की है। बैठक में उन्होंने कंपनी के उत्पादों के रोडमैप पर चर्चा की। कंपनी के कई शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल थे। यहां उन्होंने कहा Artifical Intelligence के विकास के लिए जोर दिया। जुकरबर्ग ने कहा कि हम उद्योग में एक महत्वपूर्ण और अनूठी भूमिका निभाएंगे। मेटा से एक साथ 11 हजार कर्मचारियों को निकालते वक्त जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कर्मचारियों से माफी मांगी थी। मार्क ने पत्र में कहा था कि कमाई में गिरावट और प्रौद्योगिकी उद्योग में जारी संकट के चलते यह फैसला करना पड़ा। दुर्भाग्य से यह मेरी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं। ऑनलाइन कॉमर्स के पिछले रुझान वापस आ गए हैं, लेकिन इसके साथ ही व्यापक आर्थिक मंदी, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन घटने के संकेत के चलते हमारी आय मेरी अपेक्षा से बहुत घट गई है। मैंने इसे गलत ढंग से समझा। इसलिए मैंने लोगों की छंटनी का कठिन निर्णय भी लिया है।

Also Read: Indigo के CEO Peter Albers को मिली नई जिम्मेदारी, IATA के बनाए गए अध्यक्ष

Read more!
Advertisement