WhatsApp: एक ही फोन में यूज कर सकेंगे दो WhatsApp Account
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डुअल वॉट्सऐप अकाउंट फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स के पास डुअल नंबर सपोर्ट वाला फोन होना चाहिए। अपडेट रोलआउट होने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप की सेटिंग्स में 'एड अकाउंट' का ऑप्शन मिल जाएगा। उस ऑप्शन के जरिए यूजर्स एक ऐप में दो अकाउंट बनाने के साथ दोनों अकाउंट के लिए अलग-अलग सेटिंग्स कस्टमाइज कर सकेंगे।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए Dual-Account Feature लेकर आ रहा है। यह जल्द सभी के लिए रोलआउट होगा, जिसके बाद यूजर्स फोन के एक वॉट्सऐप ऐप में दो अलग-अलग नंबर से अकाउंट बना सकेंगे। यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप की तरह दो अकाउंट को एक ऐप में लॉगइन करने का ऑप्शन देता है। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें अकाउंट स्विच करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा है।
Also Read: ELon Musk: X के लिए दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान का जल्द हो सकता है ऐलान