WhatsApp Update: WhatsApp फिर ला रहा बड़ा अपडेट ! पढ़िए पूरी खबर

अपडेट के जरिए वॉट्सऐप के टॉप में अभी जो एरिया ग्रीन कलर में दिखाई देता है वह व्हाइट कलर में दिखाई देगा। हालांकि, डार्क थीम में यह डार्क कलर में ही दिखाई देगा। iOS डिवाइस में पहले से ही ऐप में यही इंटरफेस दिखाई देता है।

Advertisement
WhatsApp चैनल में जल्द ही यूजर्स को ग्रीन चेकमार्क ब्लू कलर में दिखाई देगा
WhatsApp चैनल में जल्द ही यूजर्स को ग्रीन चेकमार्क ब्लू कलर में दिखाई देगा

By BT बाज़ार डेस्क:

WhatsApp Channel में जल्द ही यूजर्स को ग्रीन चेकमार्क ब्लू कलर में दिखाई देगा। WABetaInfo के अनुसार, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कंपनी बीटा वर्जन 2.23.10.6 में इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। वहीं,ऐप में इंप्रूव इंटरफ्रेस के साथ न्यू आइकन और कलर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ऐप के अबाउट अस के लिए एक अपडेट ला रही है। वेरिफाइड वॉट्सऐप चैनल में अभी ग्रीन चेकमार्क दिखाई देता है। वॉट्सऐप अब इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म की तरह ब्लू चेकमार्क में बदलने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही यह फीचर सभी के लिए रोलआउट होगा। कंपनी ने 13 सितंबर 2023 को वॉट्सऐप चैनल को ग्लोबली रोलआउट किया था। वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ Mark Zuckerberg ने इसके ट्सऐप चैनल में बारे में जानकारी दी थी। अभी तक इस फीचर के जरिए प्रधानमंत्री Narendra Modi और इंडियन क्रिकेट टीम सहित कई वैरिफाइड लोग-बिजनेस वॉकाउंट बना चुके हैं। वॉट्सऐप चैनल के फॉलोअर्स के तौर पर आप मैसेज नहीं भेज सकते हैं।

Also Read: Company Closed: अमीर बिज़नेस वूमन की कंपनी क्यों हो रही है बंद?

हालांकि इमोजी के जरिए रिएक्ट कर सकते हैं। प्रतिक्रियाओं की कुल संख्या को भी देख सकते हैं। आप कौन सी इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं, यह चैनल के फॉलोअर्स को नहीं दिखाई देता है। कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में नए आइकन और कलर के साथ इंप्रूव इंटरफेस ला रही है। बीटा वर्जन 2.23.20.10 में इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। इस अपडेट के जरिए वॉट्सऐप के टॉप में अभी जो एरिया ग्रीन कलर में दिखाई देता है वह व्हाइट कलर में दिखाई देगा। हालांकि, डार्क थीम में यह डार्क कलर में ही दिखाई देगा। iOS डिवाइस में पहले से ही ऐप में यही इंटरफेस दिखाई देता है। कंपनी ऐप के अबाउट अस के स्टेटस में नया अपडेट ला रही है। अभी तक अबाउट अस के स्टेटस में एक बार कुछ भी अपडेट करने के बाद जब तक यूजर उसे चेंज नहीं करता है तो वही स्टेटस दिखाई देता रहता है। अब वॉट्सऐप इसमें टाइम लिमिट चूज करने का ऑप्शन ला रहा है, जिसमें मिनिमम 24 घंटे और मैक्सिमम 2 वीक का टाइम चूज कर सकते हैं। चूज किए हुए समय के बाद अबाउट अस का स्टेटस अपने आप हट जाएगा। कंपनी एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.23.20.12 में इस फीचर को टेस्ट कर रही है। जल्द ही यह फीचर सभी के लिए रोलआउट होगा।

कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में नए आइकन और कलर के साथ इंप्रूव इंटरफेस ला रही है

Read more!
Advertisement