June में 1,389 करोड़ रूपए हुए UPI ट्रांजैक्शन, ₹20.07 लाख करोड़ की राशि की हुई लेनदेन

मई 2024 में UPI के जरिए 1,404 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और इसके जरिए 20.45 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था NPCI ने 1 जुलाई को ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी किए।

Advertisement
June 2024 में UPI के जरिए 1,389 करोड़ रूपए ट्रांजैक्शन हुए
June 2024 में UPI के जरिए 1,389 करोड़ रूपए ट्रांजैक्शन हुए

By BT बाज़ार डेस्क:

June 2024 में UPI के जरिए 1,389 करोड़ रूपए ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान टोटल 2,007 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। ट्रांजैक्शन की संख्या में सालाना आधार पर 49% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके जरिए ट्रांसफर की जाने वाली राशि में 36% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी जून 2023 में 934 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 14.75 लाख करोड़ रूपए का लेनदेन हुआ था। वहीं, पिछले महीने की तुलना में ट्रांजैक्शन की संख्या में 1% और ट्रांसफर की गई राशि में 2% की कमी आई है। 

Also Read: Patanjali Ayurved का 'Home & Personal Care' बिजनेस खरीदेगी Patanjali Foods, 1,100 करोड़ रुपए में सकती है डील

मई 2024 में UPI के जरिए 20.45 लाख करोड़ का लेनदेन

मई 2024 में UPI के जरिए 1,404 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और इसके जरिए 20.45 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था NPCI ने 1 जुलाई को ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी किए।

UPI कैसे करता है काम?

UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है। अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement