TrueCaller Update: Fraud से कैसे आपको बचाएगा TrueCaller ! क्या है नया अपडेट ?

ट्रूकॉलर ने पिछले 14 सालों से कॉलर आइडेंटिफिकेशन के रूप में पहचान बनाई है, जो मार्केट लीडर भी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुनिया भर में ट्रूकॉलर के 356 मिलियन यूजर्स है। ट्रूकॉलर के को-फाउंडर और CEO एलन ममेदी ने कहा, 'हम अपने ब्रांड की पहचान और नए लोगो के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे यूजर्स के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता, लगातार विकसित होने और सुधार करने पर हमारे फोकस को दर्शाता है।

Advertisement
TrueCaller ने 20 सितंबर को रीब्रांडिंग करते हुए ऐप का नया आइकन और लोगो लॉन्च किया है
TrueCaller ने 20 सितंबर को रीब्रांडिंग करते हुए ऐप का नया आइकन और लोगो लॉन्च किया है

By BT बाज़ार डेस्क:

TrueCaller ने 20 सितंबर को रीब्रांडिंग करते हुए ऐप का नया आइकन और लोगो लॉन्च किया है। एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर में यह बदलाव तुरंत दिखाई देने लगा है। कंपनी ने अपडेट रोलआउट करके ऐप का नया आइकन अपडेट कर दिया है। रीब्रांडिंग के साथ ही कंपनी ने नया एंटी फ्रॉड फीचर 'सर्च कॉन्टेक्ट्स' रोलआउट है। इसकी मदद से ऐप में नंबर तीन कलर कैटगरी में दिखाई देगें। रीसेंटली नाम चेंज करने वाले यूजर्स का नंबर नीले कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा। ऐप में कई बार नाम बदलने वाले यूजर्स का नंबर पीले कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा।

Also Read: Motorola Edge 40 Neo Launch: Motorola Edge 40 Neo आज होगा लॉन्च, क्या है इसके फीचर्स आइये जानते है

पिछले 7 दिनों में 3 से अधिक बारे नाम बदलने वाले यूजर्स का नंबर लाल कलर की स्ट्रिप के साथ दिखाई देगा। यह संदिग्ध कैटेगरी में आएंगे, जिसमें वार्निंग लिखा दिखाई देगा। तीनों कलर की स्ट्रिप में कॉलर नंबर के बारे में जानकारी भी भी मौजूद होंगी। ट्रूकॉलर के को-फाउंडर और CEO एलन ममेदी ने कहा, 'हम अपने ब्रांड की पहचान और नए लोगो के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे यूजर्स के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता, लगातार विकसित होने और सुधार करने पर हमारे फोकस को दर्शाता है। हमारा मिशन सभी के कम्युनिकेशन को प्रोटेक्ट करना है। ट्रूकॉलर ने पिछले 14 सालों से कॉलर-आइडेंटिफिकेशन के रूप में पहचान बनाई है, जो मार्केट लीडर भी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुनिया भर में ट्रूकॉलर के 356 मिलियन यूजर्स है।

रीब्रांडिंग के साथ ही कंपनी ने नया एंटी फ्रॉड फीचर 'सर्च कॉन्टेक्ट्स' रोलआउट है

Read more!
Advertisement