Telegram बदलेगा गेम, यूजरनेम से बनेगा वेब एड्रेस, AI से तैयार होगी फ्री वेबसाइट

Telegram यूजर्स के लिए कंपनी एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है। सीईओ पावेल डूरोव के मुताबिक .gram डोमेन मिलने के बाद यूजर्स अपने नाम से फ्री वेबसाइट बना सकेंगे। AI की मदद से वेबसाइट तैयार करने की सुविधा Telegram को सिर्फ मैसेजिंग ऐप से आगे ले जा सकती है।

Advertisement

In Short

  • Telegram ने .gram डोमेन के लिए आवेदन किया, मंजूरी मिलने पर यूजर्स को मिल सकता है अपना वेब एड्रेस।
  • यूजर्स AI की मदद से एक प्रॉम्प्ट पर फ्री वेबसाइट बना सकेंगे।
  • Telegram ऐप चैटिंग से आगे बढ़कर वेबसाइट और Mini Apps प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी में है।

By Gaurav Kumar:

Telegram Users Website Service: मैसेजिंग ऐप Telegram के फाउंडर और सीईओ पावेल डूरोव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में Telegram यूजर्स को फ्री वेबसाइट बनाने की सुविधा मिल सकती है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, Telegram ने .gram डोमेन के लिए आवेदन किया है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यूजर्स अपने Telegram नाम से वेबसाइट बना सकेंगे। जैसे किसी का यूजरनेम @rahul है तो भविष्य में rahul.gram जैसा वेब एड्रेस मिल सकता है।

यूजरनेम से बनेगी वेबसाइट

Telegram का यह प्लान सिर्फ नया डोमेन लाने तक सीमित नहीं है। कंपनी चाहती है कि यूजर्स की Telegram पहचान ही उनकी इंटरनेट पहचान बन जाए।

पावेल डूरोव के मुताबिक, .gram डोमेन मिलने के बाद Telegram के करीब एक अरब यूजर्स अपने नाम से वेबसाइट बना सकेंगे।हालांकि अभी यह सर्विस शुरू नहीं हुई है। इसके लिए ICANN की मंजूरी जरूरी होगी।

क्या है .gram डोमेन?

जब हम किसी वेबसाइट का पता देखते हैं जैसे google.com या aajtak.in तो आखिरी हिस्सा .com या .in डोमेन कहलाता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Realme फोन खरीदने वालों को झटका, 16 प्रो प्लस समेत कई स्मार्टफोन हुए महंगे जानिए नई कीमतें

इसी तरह .gram भी एक नया डोमेन हो सकता है। अगर Telegram को इसकी मंजूरी मिलती है तो यूजर्स yourname.gram जैसे वेब एड्रेस का इस्तेमाल कर पाएंगे।

एक प्रॉम्प्ट से बनेगी वेबसाइट

Telegram का दावा है कि यूजर्स अपने .gram एड्रेस पर आसानी से वेबसाइट बना सकेंगे। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देने से वेबसाइट तैयार हो सकती है। आमतौर पर वेबसाइट बनाने के लिए डोमेन और होस्टिंग पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन Telegram यह सुविधा फ्री देने की तैयारी कर रहा है।

Telegram बना रहा बड़ा प्लेटफॉर्म

Telegram पहले से ही अपने ऐप को सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी ने ब्राउजर और Mini App Store जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं।इसके अलावा Telegram यूजरनेम को वेब लिंक की तरह इस्तेमाल करने पर भी काम कर रहा है। अब .gram डोमेन इसी दिशा में अगला कदम माना जा रहा है।

अगर यह योजना लागू होती है तो Telegram में चैट, चैनल, बॉट, Mini Apps और ब्राउजर के साथ वेबसाइट बनाने की सुविधा भी जुड़ सकती है।

फिलहाल यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना होगा। ICANN की मंजूरी मिलने के बाद ही पता चलेगा कि Telegram का यह प्लान कब शुरू होगा।

Read more!
Advertisement