Samsung Layoffs: अमेरिका में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कंपनी ने बताई वजह

Samsung ने अमेरिका में ऐसा फैसला लिया है, जिससे सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है। कंपनी इसे सिर्फ छंटनी नहीं, बल्कि बड़े बदलाव का हिस्सा बता रही है। आखिर इस फैसले के पीछे असली वजह क्या है ? पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Samsung ने अमेरिका में करीब 800 कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • न्यू जर्सी ऑफिस के 739 पद बदलाव से प्रभावित हुए हैं।
  • कंपनी अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स को टेक्सास के Plano शहर में शिफ्ट कर रही है।

By Gaurav Kumar:

Samsung Layoffs: साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अमेरिका में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी के इस फैसले से करीब 800 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब Samsung अपने अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स को न्यू जर्सी से टेक्सास के Plano शहर में शिफ्ट कर रही है।

इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के मोबाइल, डिस्प्ले, टीवी और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है।

टेक्सास क्यों जा रहा Samsung का हेडक्वॉर्टर्स?

Samsung अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस का अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स न्यू जर्सी से टेक्सास शिफ्ट कर रही है। कंपनी का मानना है कि अलग-अलग टीमों को एक ही जगह लाने से उनके बीच बेहतर तालमेल बनेगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: सिर्फ 4 मिनट में चार्ज हो सकती है नई Sodium Metal Battery, जानिए क्यों हो रही है इसकी चर्चा

एक ही ऑफिस से काम करने पर फैसले जल्दी लिए जा सकेंगे और रोज के कामकाज को ज्यादा आसान बनाया जा सकेगा। टेक्सास में Samsung की कई बड़ी बिजनेस एक्टिविटीज पहले से चल रही हैं। इसी वजह से कंपनी Plano को अपने नए मुख्य ऑफिस के तौर पर तैयार कर रही है।

न्यू जर्सी ऑफिस के 739 पद प्रभावित

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Electronics America के न्यू जर्सी ऑफिस में 739 पद इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने इनमें से कई कर्मचारियों को टेक्सास जाकर काम करने का विकल्प दिया है।

हालांकि, कुछ कर्मचारियों के पद पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं। इसके अलावा टेक्सास के Plano ऑफिस में भी करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

Samsung ने साफ किया है कि यह फैसला पूरी कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी करने के लिए नहीं लिया गया है। इसका संबंध कंपनी के अमेरिकी हेडक्वॉर्टर्स को दूसरी जगह ले जाने और कामकाज के तरीके में बदलाव करने से है।

खर्च घटाने में जुटी कंपनी

Samsung पिछले कुछ समय से अपने बिजनेस में कई बड़े बदलाव कर रही है। कंपनी का सेमीकंडक्टर यानी चिप बिजनेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग के कारण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ मोबाइल, टीवी और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस पर बढ़ती लागत का दबाव है। साथ ही कंपनी को Apple और चीन की टेक कंपनियों से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।

इसी वजह से Samsung अपने खर्च कम करने और बिजनेस को नए तरीके से चलाने की कोशिश कर रही है।

कुछ कर्मचारियों को मिला शिफ्ट होने का मौका

कंपनी का कहना है कि जिन कर्मचारियों की जरूरत नई व्यवस्था में भी है, उन्हें टेक्सास जाकर काम करने का मौका दिया गया है। लेकिन जिन कर्मचारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं या जिनके लिए दूसरी जगह जाना मुमकिन नहीं है, उन्हें कंपनी छोड़नी पड़ रही है।

Samsung का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब Microsoft और Meta जैसी कई बड़ी टेक कंपनियां भी खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी हैं।

Read more!
Advertisement