Realme Narzo 100x 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और...

Realme भारत में अपना नया Narzo 100x 5G स्मार्टफोन 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 14GB तक डायनामिक RAM, MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट और 50MP डुअल कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • Realme Narzo 100x 5G भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
  • फोन में 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • इसमें 14GB तक डायनामिक RAM, 50MP डुअल कैमरा और कई AI फीचर्स दिए जाएंगे।

By Gaurav Kumar:

Realme Narzo 100x 5G: Realme भारत में अपनी Narzo सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Realme Narzo 100x 5G के नाम से बाजार में लाएगी। इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। Realme Narzo 100x 5G भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी के मुताबिक, इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

लॉन्च डेट और डिजाइन से जुड़ी जानकारी

Realme ने प्रेस रिलीज के जरिए इस फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म की है। फोन के लिए कंपनी की वेबसाइट और Amazon India पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। यहां फोन का डिजाइन और इसके कुछ खास फीचर्स दिखाए गए हैं। लिस्टिंग में यह फोन दो कलर ऑप्शन में नजर आया है। ये कलर हैं फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक।

8,000mAh की बैटरी होगी इसकी सबसे बड़ी खासियत

Realme Narzo 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होगी। फोन में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। इसके साथ फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

ये खबर पढ़ना न भूलें: WhatsApp ला रहा नया ग्रीन डॉट फीचर, अब बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है ऑनलाइन

फोन को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इस पर 26 घंटे तक YouTube वीडियो देखे जा सकेंगे। यानी जिन लोगों को ज्यादा बैटरी बैकअप वाला फोन चाहिए, उनके लिए यह फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज की जानकारी

फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिलेगा। यह 6nm प्रोसेस पर बना होगा। फोन में 14GB तक डायनामिक RAM मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें 256GB स्टोरेज भी मिल सकती है।

Realme Narzo 100x 5G में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिलेगा। फोन में इन-बिल्ट Gemini Live भी दिया जाएगा।

AI फीचर्स भी मिलेंगे

Realme इस फोन में कई AI फीचर्स देने जा रहा है। इसमें नोट्स के लिए AI असिस्टेंट, AI इरेजर और AI पावर्ड पोर्ट्रेट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में AI पल्स लाइट फीचर भी होगा। इसमें 9 अलग-अलग कलर ऑप्शन और 5 स्पीड सेटिंग दी जाएंगी।

कैमरा और डिस्प्ले में क्या खास?

फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। डिस्प्ले साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

कुल मिलाकर Realme Narzo 100x 5G बड़ी बैटरी, 5G चिपसेट, AI फीचर्स और अच्छे कैमरा सेटअप के साथ एंट्री लेने को तैयार है।

Read more!
Advertisement