Power Cut की टेंशन खत्म? Orient ने लॉन्च किया बैटरी वाला पंखा, जानें कीमत और फीचर्स
गर्मी में बिजली कटते ही पंखा बंद होने की परेशानी अब कम हो सकती है। Orient Electric ने ऐसा BLDC सीलिंग फैन लॉन्च किया है, जिसमें बैटरी पहले से लगी है। कंपनी का दावा है कि यह पंखा पावर कट के दौरान 10 घंटे तक चल सकता है। जानिए इसकी खासियत।

In Short
- Orient Electric ने Ecotech Volt BLDC सीलिंग फैन लॉन्च किया है, जिसमें इन-बिल्ट बैटरी दी गई है और कंपनी के अनुसार यह बिजली जाने पर 10 घंटे तक चल सकता है।
- इस फैन में 28W BLDC मोटर दी गई है, जो सामान्य इंडक्शन मोटर वाले पंखों की तुलना में 50% तक कम बिजली खर्च करने का दावा करती है।
- Ecotech Volt में वोल्टेज उतार-चढ़ाव से सुरक्षा, 3 साल की फैन वारंटी और बैटरी पर 1 साल की अलग वारंटी दी जा रही है।
Orient Ecotech Volt BLDC Fan: भारत के कई घरों में बिजली कटौती एक आम समस्या है। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली जाने के बाद पंखा बंद होना लोगों के लिए परेशानी बढ़ा देता है। इसी समस्या को देखते हुए मार्केट में बैटरी बैकअप वाले पंखे आ रहे हैं। Orient Electric ने ऐसा ही एक BLDC सीलिंग फैन लॉन्च किया है, जो बिजली कटने के बाद भी चलता रहेगा।
इस पंखे का नाम Ecotech Volt BLDC सीलिंग फैन है। कंपनी का दावा है कि यह बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक कूलिंग दे सकता है।
पंखे के अंदर ही लगी है बैटरी
Ecotech Volt की सबसे बड़ी खासियत इसकी इन-बिल्ट बैटरी है। इसमें बैटरी को अलग से लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह पंखे के अंदर ही दी गई है।
बिजली रहने के दौरान यह बैटरी चार्ज होती रहती है और पावर कट होने पर पंखा इसी बैटरी से चलता है। कंपनी के मुताबिक, यह फैन बिजली जाने के बाद 10 घंटे तक लगातार चल सकता है। हालांकि यह बैकअप स्पीड 1 पर इस्तेमाल करने पर बताया गया है।
इस फैन की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 4,594 रुपये है।
इनवर्टर की जरूरत को कर सकता है कम
जिन घरों में बिजली कटने की समस्या ज्यादा रहती है, वहां यह फैन उपयोगी हो सकता है। वहीं जिन घरों में पहले से इनवर्टर मौजूद है, वहां भी पंखे की अपनी बैटरी होने से इनवर्टर की बिजली दूसरे जरूरी उपकरणों के लिए बचाई जा सकती है।
हालांकि, इसे पूरी तरह इनवर्टर का विकल्प नहीं माना जा सकता, क्योंकि इनवर्टर से कई उपकरण चलाए जा सकते हैं, जबकि इस पंखे की बैटरी सिर्फ पंखे को चलाने के लिए इस्तेमाल होगी।
28W BLDC मोटर से होगी बिजली की बचत
Orient ने Ecotech Volt में 28W BLDC मोटर दी है। कंपनी का कहना है कि यह सामान्य इंडक्शन मोटर वाले पंखों की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: WhatsApp का नया फीचर, चैट खोले बिना दिखेगा फोटो वीडियो और स्टिकर का प्रीव्यू
इसमें डबल बॉल-बियरिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही यह फैन 120V से 280V तक के वोल्टेज उतार-चढ़ाव में काम करने के लिए बनाया गया है। इससे कम-ज्यादा वोल्टेज वाले इलाकों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी लाइफ और वारंटी भी खास
कंपनी के अनुसार, Ecotech Volt की बैटरी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 500 चार्ज साइकल के बाद भी यह 80 प्रतिशत तक बैटरी हेल्थ बनाए रख सके।
इस फैन पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है, जबकि बैटरी के लिए अलग से 1 साल की वारंटी मिलेगी। यह फैन ग्लेशियर ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
गर्म इलाकों में हो सकता है उपयोगी
Ecotech Volt उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जिनके इलाके में बार-बार बिजली कटती है। खासकर गर्मी के मौसम में रात के समय बिजली जाने पर बिना पंखे के परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में यह बैटरी बैकअप वाला फैन राहत देने वाला विकल्प बन सकता है।