Twitter से भी अब कमा सकेंगे पैसे, करना होगा ये काम?

ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, Monetization के लिए योग्यताएं काफी चुनौतीपूर्ण होंगी। इससे अधिकांश यूजर पैसे कमाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। ट्विटर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है।

Advertisement
ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है
ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है

By BT बाज़ार डेस्क:

Twitter के यूजर के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ट्विटर अपने क्रिएटर्स के साथ रेवन्यू साझा करने की तैयारी में है। ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, Monetization के लिए योग्यताएं काफी चुनौतीपूर्ण होंगी। इससे अधिकांश यूजर पैसे कमाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। ट्विटर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्विटर ने लिखा, हम राजस्व साझा करने के लिए तैयार हैं। आपको बहुत जल्द अपना हिस्सा मिलेगा।

Also Read: फ़्रांस ने UPI को अपनाया, जानिए किन-किन देशों में चलता है भारत का UPI

आपको बता दें कि पिछले महीने ट्विटर के मालिक Elon Musk ने घोषणा की थी कि जल्द ही ट्विटर पर ब्लू टिक वाले यूजर्स अपने ट्वीट के साथ में अन्य सत्यापित उपयोगकर्ताओं को दिखाए गए विज्ञापनों से होने वाली आय का हिस्सा पाने के लिए सक्षम होंगे। मस्क ने घोषणा की थी कि यह सुविधा कुछ हफ्तों में उपलब्ध होगा। इसलिए माना जा रहा है कि ट्विटर कभी भी इस प्रोग्राम की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्वीट के मुद्रीकरण के लिए जरूरी योग्यताएं अधिक होंगी।

ट्विटर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्विटर ने लिखा, हम राजस्व साझा करने के लिए तैयार हैं।

अभी ट्विटर ने शर्तों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारतीय यूजर्स के लिए ये शर्तें काफी कड़ी हो सकती हैं, क्योंकि बहुत कम सक्रिय ट्विटर यूजर्स इसे हासिल कर पाएंगे। ट्विटर पर अच्छी आय अर्जित करने के लिए पांच मिलियन से अधिक इंप्रेशन पाने के लिए किसी भी उपोगकर्ता को बहुत सारे ट्वीट करने होंगे। इससे विज्ञापन दिखाने के लिए बहुत सारे अवसर मिलेंगे। इस स्तर पर अभी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि क्या ट्विटर यूजर इस प्रोग्राम से वास्तव में कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन भविष्य में यह टॉप क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत बन सकता है।

Also Read: Tesla होगी Make In India, 20 लाख के करीब की होगी कार

Read more!
Advertisement