GTA 6 फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! Netflix पर इस दिन दिखेगी गेम की खास झलक- फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

GTA 6 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। गेम लॉन्च होने से पहले Netflix 27 अगस्त को इसका खास प्रेजेंटेशन दिखाने जा रहा है। इसमें गेम की नई झलक देखने को मिल सकती है। इसके बाद यह वीडियो Rockstar Games के YouTube चैनल पर भी फ्री में उपलब्ध होगा।

Advertisement

In Short

  • GTA 6 का खास एक्सटेंडेड प्रेजेंटेशन 27 अगस्त को Netflix पर दिखाया जाएगा।
  • करीब छह घंटे बाद यही प्रेजेंटेशन Rockstar Games के YouTube चैनल और वेबसाइट पर फ्री में मिलेगा।
  • GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च किया जाएगा।

By Gaurav Kumar:

GTA 6 Extended Look: GTA 6 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नया अपडेट आया है। Netflix, Rockstar Games के आने वाले गेम Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 की एक खास झलक दिखाने वाला है। यह प्रेजेंटेशन 27 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

Netflix ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक यह प्रेजेंटेशन 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे Pacific Time और 3 बजे Eastern Time पर उपलब्ध होगा।

बाद में YouTube पर भी फ्री में देख पाएंगे

Netflix पर रिलीज होने के करीब छह घंटे बाद यही प्रेजेंटेशन Rockstar Games के आधिकारिक YouTube चैनल और GTA 6 की वेबसाइट पर भी डाल दिया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि बाद में कोई भी इसे फ्री में देख सकेगा। भारत में यह प्रेजेंटेशन 28 अगस्त को करीब रात 12:30 बजे उपलब्ध हो सकता है।

क्या पूरा GTA 6 Netflix पर आएगा?

यहां एक बात साफ है कि Netflix पर पूरा GTA 6 गेम नहीं आने वाला है। कंपनी सिर्फ गेम का एक “extended look” यानी खास और लंबा प्रेजेंटेशन दिखाएगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Samsung Galaxy Z Fold 8, 8 Ultra और Flip 8 की पहली सेल शुरू, ₹1 लाख तक बचत का मौका

Netflix ने अभी यह नहीं बताया है कि यह वीडियो कितनी देर का होगा और इसमें क्या-क्या दिखाया जाएगा।

क्या दिख सकता है इस प्रेजेंटेशन में?

माना जा रहा है कि इस वीडियो में गेम की नई फुटेज, गेमप्ले, किरदारों और गेम की दुनिया से जुड़ी कुछ नई जानकारी देखने को मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं दी है।

इसी वजह से गेमिंग फैंस की नजर अब 27 अगस्त पर टिकी है।

GTA 6 कब होगा लॉन्च?

Rockstar Games पहले ही बता चुका है कि GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

अभी यह गेम PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए लिस्ट किया गया है। PC वर्जन कब आएगा, इसे लेकर अभी कोई तारीख नहीं बताई गई है।

Jason और Lucia होंगे मुख्य किरदार

GTA 6 की कहानी Leonida नाम के काल्पनिक राज्य में होगी। इसमें Jason और Lucia दो मुख्य किरदार होंगे।

एक लूट की योजना खराब होने के बाद दोनों अपराध की दुनिया में और फंस जाते हैं। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा करके आगे बढ़ना पड़ता है। गेम में Vice City की भी वापसी होगी, जिसे GTA सीरीज के फैंस अच्छी तरह जानते हैं।

27 अगस्त का यह प्रेजेंटेशन GTA 6 लॉन्च से पहले फैंस को गेम की एक और बड़ी झलक दिखाएगा।

Read more!
Advertisement