मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने यूपीआई ऑटोपे मैंडेट किया लॉन्च
एनपीसीआई द्वारा निर्धारित वर्तमान लिमिट के अनुसार, 15000 रुपये (पंद्रह हजार रुपये) तक का मैनडेट UPI AutoPay का उपयोग करके बनाया जा सकता है।

अब यूपीआई ऑटोपे से भी आप अपनी एसआईपी की किश्त भर सकते हैं। भारत में सबसे तेजी से बढ़ते फंड हाउस में शामिल मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने आज एसआईपी (SIP) रजिस्ट्रेशन के लिए यूपीआई ऑटोपे मैंडेट (UPI AutoPay Mandate) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, केफिनटेक और बिलडेस्क द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई इंडस्ट्री की अपनी तरह की एक पहल है, जो मिरे एसेट म्यूचुअल फंड के यूपीआई ऑटोपे (UPI AutoPay) एक निवेशक को अपने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) भुगतान का विकल्प देता है।
Also Read: Diwali Special Story: Bulls Vs Bears -मूर्हूत ट्रेडिंग के दिन कैसी रही सेंसेक्स की परफॉर्मेंस?
मिरे एसेट म्यूचुअल फंड की यूपीआई ऑटोपे सेवा वास्तविक समय एसआईपी मैंडेट सेट अप और निवेश को सक्षम बनाती है। पेमेंट के तरीके के रूप में यूपीआई की भारी आबादी तक पहुंच को देखते हुए, यह सेवा विश्वसनीय और सुविधाजनक तरीके से बहुत बड़े कस्टमर बेस (ग्राहक आधार) तक एसआईपी की सुविधा आसान करती है। एनपीसीआई द्वारा निर्धारित वर्तमान लिमिट के अनुसार, 15000 रुपये (पंद्रह हजार रुपये) तक का मैनडेट UPI AutoPay का उपयोग करके बनाया जा सकता है। एएमएफआई के ताजा आंकड़ों (30 सितंबर 2023) के अनुसार, औसत एसआईपी टिकट का आकार 2250 रुपये (इंडस्ट्री बुक साइज 16,042 करोड़ रुपये प्रति माह है और 7.12 करोड़ एसआईपी खाते हैं)। भारत में डिजिटल पेमेंट के प्रवेश के साथ, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई ऑटोपे) लेनदेन का लक्ष्य हर महीने रिकॉर्ड ऊंचाई स्थापित करना है।