AI टैरिफ के ऐलान के बाद MicroSoft के शेयरों में भारी तेजी

Bloomberg में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि ऑफिस सॉफ्टवेयर के साथ चलने वाले AI टूल Microsoft 365 Copilot के लिए अब कॉरपोरेट्स को $30/महीने का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

Advertisement
AI टैरिफ के ऐलान के बाद MicroSoft के शेयरों में भारी तेजी
AI टैरिफ के ऐलान के बाद MicroSoft के शेयरों में भारी तेजी

By BT बाज़ार डेस्क:

MicroSoft ने अपने कॉरपोरेट AI प्रोडक्ट सर्विस के लिए टैरिफ का ऐलान कर दिया है। Bloomberg में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि ऑफिस सॉफ्टवेयर के साथ चलने वाले AI टूल Microsoft 365 Copilot के लिए अब कॉरपोरेट्स को $30/महीने का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इस खबर ने माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में रफ्तार भर दी और न्यूयॉर्क एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर ने 3.8% के उछाल के साथ $358.95 के स्तर को छू लिया। तो वही आज 12 बजकर 40 मिनट पर माइक्रोसॉफ्ट का शेयर प्राइस 359.49 पर पहुंच चुका था।

Also Read: Tata Elxsi के खराब नतीजे, शेयर करीब 3% टूटा, ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट

माइक्रोसॉफ्ट 365 को-पायलट आमतौर पर इंटरनेट और कंपनी के इंटरनल इन्फॉर्मेशन के आधार पर चलता है। फिलहाल इसके पास जनरल मोटर्स और गुडईयर समेत करीब 600 कस्टमर हैं। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक को-पायलट का सब्सक्रिप्शन प्लान फिलहाल एक यूजर के लिए प्रति महीने $12.50 से $57 है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने ये नहीं बताया कि 'को-पायलट' यूजर्स के लिए व्यापक रूप से कब उपलब्ध होगा।

AI टूल Microsoft 365 Copilot के लिए अब कॉरपोरेट्स को $30/महीने का अतिरिक्त भुगतान करना होगा

Read more!
Advertisement