Sony Liv, Prime Video, Netflix और Zee5 कोई नहीं दूर-दूर तक! JioHotstar ने रच दिया ये इतिहास

JioHotstar ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखते हुए अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है जो शायद ही अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे Sony Liv, Prime Video, Netflix और Zee5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म कर पाएं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

JioHotstar Record: हाल में Jio Cinema और Disney+Hotstar का मर्जर पूरा हुआ था जिसके बाद एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar की शुरुआत हुई थी। ओटीटी की दुनिया में JioHotstar की एंट्री किसी हीरो से कम नहीं है। JioHotstar ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखते हुए अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है जो शायद ही अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे Sony Liv, Prime Video, Netflix और Zee5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म कर पाएं। 

क्या है रिकॉर्ड?

हाल ही में समाप्त हुए ICC Men’s Champions Trophy 2025 को JioHotstar पर 540 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह इंडस्ट्री में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पूरे चैंपियन्स ट्रॉफी का व्यूज  540 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 11,000 करोड़ मिनट तक व्यूज मिनट और 6.12 करोड़ की पीक कॉन्करेंट है। 

जियो हॉटस्टार की कुल दर्शकों की संख्या में हिंदी भाषी क्षेत्रों का योगदान 38% से अधिक रहा, जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब और हरियाणा सबसे आगे रहे। 

इसके अलावा, जियो हॉटस्टार ने वाईफाई-सक्षम सीटीवी में 80% से अधिक व्यूज हासिल की, जिसमें महाराष्ट्र ने सबसे अधिक दर्शकों की संख्या दर्ज की। 

IND vs NZ के फाइनल मैच में कितने व्यूज मिले?

JioHotstar ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को 124.2 करोड़ बार देखा गया। ICC Men’s Champions Trophy 2025 की ऐतिहासिक सफलता पर बोलते हुए, जियोस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया एक बिलियन स्क्रीन के अवसर की ओर एक छलांग है। टूर्नामेंट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान लॉन्च के बाद से अब तक का सबसे अधिक सिंगल डे सब्सक्रिप्शन भी देखा गया, जिससे यह पता चलता है कि दर्शक किस पैमाने पर डिजिटल स्ट्रीमिंग को अपना रहे हैं।

पहली बार 16 चैनलों पर सीधा प्रसारण 

डिजिटल माध्यम से पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का 16 चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया, जिनमें नौ भाषाएं शामिल थीं: अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़।

Read more!
Advertisement