iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL, फीचर्स की इस जंग में कौन बनेगा नंबर वन

स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर Apple और Google के बीच मुकाबला तेज हो गया है। iPhone 18 Pro Max और Pixel 11 Pro XL अपने दमदार कैमरा, तेज प्रोसेसर और नए AI फीचर्स के साथ यूजर्स को आकर्षित करने की तैयारी में हैं। जानिए दोनों में क्या होगा खास।

Advertisement

In Short

  • iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिप और 120Hz OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद Pixel 11 Pro XL में Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Pixel 11 Pro XL में 3600 निट्स ब्राइटनेस वाला Super Actua डिस्प्ले और 120x Pro Zoom जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं।
  • भारत में दोनों फोन की कीमत अभी आधिकारिक नहीं हुई है Pixel 11 Pro XL की ग्लोबल शुरुआती कीमत 1299 डॉलर है।

By Gaurav Kumar:

IPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL Comparison: Apple और Google एक बार फिर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर आमने-सामने हैं। iPhone 18 Pro Max और Pixel 11 Pro XL दोनों ही उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और एडवांस AI फीचर्स चाहते हैं।

Google ने अपने Pixel फ्लैगशिप को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, जबकि Apple के नए iPhone को लेकर अभी रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आए हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन में क्या होगा बदलाव

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस मॉडल में छोटा Dynamic Island भी दे सकता है। डिस्प्ले में बदलाव को इस बार के बड़े डिजाइन अपग्रेड में शामिल किया जा रहा है।

वहीं Pixel 11 Pro XL में Google का Super Actua डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। Google का कहना है कि नए एंटी-सcratch कोटिंग की वजह से यह पिछली जनरेशन के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंस देता है।

परफॉर्मेंस और कैमरा में मुकाबला

iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिप मिलने की रिपोर्ट है। यह 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। इसके साथ 12GB RAM दिए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही है। कैमरा सेक्शन में वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple की बड़ी चेतावनी! 110 देशों में iPhone यूजर्स को Pegasus जैसे खतरनाक स्पाइवेयर हमले का अलर्ट जारी

दूसरी तरफ Pixel 11 Pro XL Google के Tensor G6 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें नया मेन कैमरा सेंसर और 48MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Google के मुताबिक यह कैमरा 30% ज्यादा रोशनी कैप्चर कर सकता है। फोन में 5x Portrait Mode और 120x तक Pro Zoom जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी और AI फीचर्स में अंतर

iPhone 18 Pro Max में 5000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी आने की रिपोर्ट है, हालांकि Apple ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Pixel 11 Pro XL में फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Google के अनुसार सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर फोन को 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग और Tensor G6 के साथ Gemini Intelligence AI फीचर भी दिया गया है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Pixel 11 Pro XL की कीमत को लेकर Google ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने इसकी ग्लोबल शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर बताई है। यह फोन 20 अगस्त से Google Store और रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा।

वहीं Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro Max को लॉन्च नहीं किया है और इसकी भारत में कीमत की भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में भारत में दोनों फोन की सीधी तुलना के लिए iPhone की कीमत और Pixel 11 Pro XL की भारतीय कीमत का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Read more!
Advertisement