अमेजन, फ्लिपकार्ट नहीं - यहां मिल रहा है सबसे सस्ता iPhone 16 Plus! इतनी कम हो गई प्राइस 

टेक जाइंट एप्पल (Apple) के iPhone 16 Plus की कीमत एक बार फिर घटा दी गई है, जिससे खरीदार अब इस स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।

Advertisement
iPhone 16 Plus

By Gaurav Kumar:

iPhone 16 Plus Offer: टेक जाइंट एप्पल (Apple) के iPhone 16 Plus की कीमत एक बार फिर घटा दी गई है, जिससे खरीदार अब इस स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।

यह खास ऑफर सिर्फ Reliance Digital पर उपलब्ध है, Amazon या Flipkart पर नहीं। रिलायंस डिजिटल के ‘Digital Mobile Days’ सेल के तहत iPhone 16 Plus को अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह सेल 4 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगी।

Reliance Digital पर iPhone 16 Plus का ऑफर

Apple ने iPhone 16 Plus को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल Reliance Digital की सेल में इस पर 15,000 रुपये की सीधी कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी बेस कीमत घटकर 74,900 रुपये हो गई है।

इसके अलावा, बैंक ऑफर के तहत 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस बैंक छूट के बाद iPhone 16 Plus की प्रभावी शुरुआती कीमत 70,900 रुपये रह जाती है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है: 128GB, 256GB और 512GB

रिलायंस डिजिटल के ऑफर पेज का स्क्रीनशॉट

कैमरा और सॉफ्टवेयर

कैमरा की बात करें तो iPhone 16 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन iOS 18 पर चलता है और iOS 26 तक अपग्रेड किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB के विकल्प उपलब्ध हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह Apple के A18 Bionic चिपसेट से लैस है और Apple Intelligence को सपोर्ट करता है। फोन में एल्युमिनियम बॉडी दी गई है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

Read more!
Advertisement