भारत में बनने वाले iPhone 15 दुनियाभर में मचाएंगे धूम

Foxconn भारत में पहले सिर्फ iPhone की असेंबलिंग करती थी, लेकिन पिछले साल कंपनी ने iPhone 14 का प्रोडक्शन भी यहीं पर शुरू कर दिया था। चीन और अमेरिका के बीच तनाव की वजह से Foxconn ने अपने प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। ताकि कंपनी के पॉपुलर प्रोडक्शन साइकिल में कोई रूकावट ना आए।

Advertisement
भारत में बनने वाले iPhone 15 दुनियाभर में मचाएंगे धूम
भारत में बनने वाले iPhone 15 दुनियाभर में मचाएंगे धूम

By Harsh Verma:

iPhone 15 का हम सबको को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि iPhone 15 इस बार भारत में बनने वाला है। जी हां, भारत में बनने जा रहा iPhone 15 इस बार पूरी दुनिया में धूम मचाएंगा। Apple के ठेके पर iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने भारत में इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक प्लांट में इसके शिपमेंट की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अगले महीने iPhone 15 लॉन्च होने की संभावना है। अब जल्द ही कंपनी के CEO Tim Cook के हाथ में Make In India का iPhone 15 होगा। दुनियाभर में होने वाले iPhone के एक्सपोर्ट में भारत से ₹10,000 करोड़ के iPhone निर्यात किए जा रहे हैं। Apple iPhone के टोटल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी अभी 7% है। भारत में लगातार iPhone का प्रोडक्शन बढ़ रहा है।

Also Read: EV में Ola का धमाल ! 80 हजार में लॉन्च किया स्कूटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'Make In India' प्लान के तहत iPhone 15 के प्रोडक्शन के बाद अब Foxconn इसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। कंपनी कम समय में ज्यादा से ज्यादा देशों में iPhone 15 की सप्लाई शुरू करना चाह रही है। भारत में दूसरे Apple सप्लायर जैसे Pegatron और Wistron भी जल्द ही iPhone 15 को असेंबल करने के लिए अपना ऑपरेशन शुरू करेंगे। यानि की iPhone लवर्स को नए iPhone 15 को खरीदने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार iPhone 15 की ग्लोबल लॉन्चिंग के साथ ही इसके भारत में भी मिलने की उम्मीद है। जिसके दो कारण हैं पहला ये कि Apple ने भारत में 2 Apple स्टोर खोले हैं और दूसरा iPhone का प्रोडक्शन भारत में ही होने से कंपनी को उसे इंडियन मार्केट में डिलीवर करने में आसानी होगी।

कंपनी के CEO Tim Cook के हाथ में Make In India का iPhone 15 होगा

Foxconn भारत में पहले सिर्फ iPhone की असेंबलिंग करती थी, लेकिन पिछले साल कंपनी ने iPhone 14 का प्रोडक्शन भी यहीं पर शुरू कर दिया था। चीन और अमेरिका के बीच तनाव की वजह से Foxconn ने अपने प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। ताकि कंपनी के पॉपुलर प्रोडक्शन साइकिल में कोई रूकावट ना आए। चीन से डिलीवरी शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद ही कंपनी भारत में इस डिवाइस का शिपमेंट शुरू कर देगी।

Also Read: Twitter के Logo बदलने के बाद iPhone में बदलाव

Read more!
Advertisement