Twitter के Logo बदलने के बाद iPhone में बदलाव
iOS यूजर्स अपने आईफोन या आईपैड के एक्स ऐप के जरिए कोई भी पोस्ट शेयर कर रहे हैं तो URL में x.com दिखाई देने लगा है। पहले URL में twitter.com दिखाई देता था। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही यह बदलाव सभी प्लेटफॉर्म (एंड्रायड और वेब) पर दिखाई देने लगेगा।

कुछ दिन पहले ही Twitter ने अपनी ब्लू चिडिया को उडाकर X के नाम से एक नए Logo की रीब्रांडिंग की थी। नए लोगो को लेकर Elon Musk और ट्विटर दोनो ही लगातार सुर्खियों में बने हुए है। जानकारी के मुताबिक अब iPhone मे भी कुछ बदलाव किये गये हैं। अब कंपनी ने डोमेन बदलने की प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत URL में बदलाव से की गई है।
Also Read: इतने सस्ते में Mukesh Ambani ने क्यों बेचा अपना घर ?
हालांकि, ये बदलाव अभी केवल Apple यूजर्स के लिए हैं। iOS यूजर्स के लिए अब यूआरएल x.com से जनरेट हो रहे हैं। जब iOS यूजर्स अपने आईफोन या आईपैड के एक्स ऐप के जरिए कोई भी पोस्ट शेयर कर रहे हैं तो URL में x.com दिखाई देने लगा है। पहले URL में twitter.com दिखाई देता था। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही यह बदलाव सभी प्लेटफॉर्म (एंड्रायड और वेब) पर दिखाई देने लगेगा। एलन मस्क ने 24 जुलाई को 'ट्विटर' का नाम और लोगो बदलकर X किया था। मस्क ने कहा था, लोगो समय के साथ डेवलप होगा। आने वाले महीनों में ट्विटर सभी तरह की फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करेगी। ऐसे में ट्विटर नाम का कोई मतलब नहीं है। जल्द ही वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का फीचर ऐड होने वाला है। इसके जरिए यूजर्स दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना नंबर एक्सचेंज किए बिना बात कर सकेंगे।