नया MacBook Ultra हो सकता है लॉन्च! OLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है एप्पल का प्रीमियम लैपटॉप

बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक MacBook Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई OLED डिस्प्ले हो सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म Omdia का दावा है कि Apple इस लैपटॉप में Samsung Display द्वारा सप्लाई किया गया हाइब्रिड OLED पैनल इस्तेमाल कर सकता है।

Advertisement
सेब मैकबुक अल्ट्रा के लिए दो डिस्प्ले आकार पेश कर सकता है।
Apple जल्द ही अपना प्रीमियम MacBook Ultra लैपटॉप करेगा लॉन्च

By Gaurav Kumar:

एप्पल जल्द ही अपने लैपटॉप लाइनअप में एक बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक नया प्रीमियम लैपटॉप MacBook Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह मॉडल मौजूदा MacBook Pro से भी ऊपर की कैटेगरी में रखा जा सकता है और इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि अभी तक Apple ने ऑफिशियल तौर पर MacBook Ultra को लेकर कोई बात नहीं की है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इसकी चर्चा तेजी से हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि यह पूरी तरह नया लैपटॉप होगा, जबकि कुछ का कहना है कि यह MacBook Pro का अगला और ज्यादा एडवांस्ड वर्जन हो सकता है। 

OLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक MacBook Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई OLED डिस्प्ले हो सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म Omdia का दावा है कि Apple इस लैपटॉप में Samsung Display द्वारा सप्लाई किया गया हाइब्रिड OLED पैनल इस्तेमाल कर सकता है।

बताया जा रहा है कि यह डिस्प्ले ऑक्साइड TFT (Thin-Film Transistor) और RGB Tandem OLED तकनीक का कॉम्बिनेशन होगी। इसका फायदा यह होगा कि डिस्प्ले पहले के मुकाबले ज्यादा पावर एफिशिएंट होगी। यानी लैपटॉप की बैटरी ज्यादा समय तक चल सकती है, हीट मैनेजमेंट बेहतर हो सकता है और परफॉर्मेंस भी ज्यादा स्मूद मिलेगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: AI पर अंधाधुंध खर्च! बढ़ते बिल ने उड़ाई कंपनियों की नींद - एक महीने में फूंके 4,770 करोड़ रुपये

पुराने लैपटॉप से होगा बहुत एडवांस

नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की वजह से लैपटॉप के अंदर कम जगह की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में Apple या तो डिवाइस को पहले से ज्यादा पतला और हल्का बना सकता है या फिर बड़ी बैटरी और दूसरे हार्डवेयर कंपोनेंट्स के लिए अतिरिक्त जगह दे सकता है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि MacBook Ultra दो स्क्रीन साइज में आ सकता है। पहला मॉडल 14.3 इंच और दूसरा 16.3 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। फिलहाल MacBook Pro 14.2 इंच और 16.2 इंच स्क्रीन साइज में मौजूद है।

कब होगा लॉन्च?

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो MacBook Ultra को 2026 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसका लॉन्च सितंबर 2026 के आसपास हो सकता है। इसी टाइमलाइन के आसपास ही एप्पल अपना iPhone 18 Pro सीरीज भी पेश करेगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple WWDC 2026 आज से होगा शुरू! iPhone यूजर्स के लिए iOS 27, AI समेत कई बड़े ऐलान संभव - ऐसे देखें LIVE

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो MacBook Ultra Apple का पहला OLED डिस्प्ले वाला लैपटॉप होगा। इतना ही नहीं, कुछ एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि इसमें टचस्क्रीन सपोर्ट और डिस्प्ले में Dynamic Island जैसे फीचर भी देखने को मिल सकते है।

Read more!
Advertisement