जल्द आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, जानें क्या होंगे फीचर्स

Apple अपना पहला Foldable iPhone जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन्स से रिलेटिड कई फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement
Representative image created using AI

By Priyanka Kumari:

Samsung और चीनी ब्रांड्स के बाद अब Apple भी फोल्डेबल फोन की दौड़ में शामिल होने जा रहा है। एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, कंपनी 2026 में एक नया Book-Style Foldable iPhone लॉन्च कर सकती है। फोन से जुड़े फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। हम आपको नीचे फोल्डेबल आईफोन के फीचर्स के बारे में बताएंगे।

Book-Style Foldable iPhone Features

  • स्मार्टफोन का डिस्पले 7.8-inch क्रीज-फ्री इनर स्क्रीन, 5.5-inch आउटर डिस्प्ले हो सकता है। 
     
  • फोन की थीकनेस की बात करें तो यह फोल्ड होने पर 9-9.5mm, अनफोल्ड होने पर 4.5-4.8mm हो जाएगी। 
     
  • वहीं यह स्मार्टफोन स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम एलॉय से तैयार किया जाएगा।
     
  • फोन में डुअल-लेंस रियर कैमरा और फोल्ड/अनफोल्ड मोड के लिए फ्रंट कैमरा होगा।
     
  • इसके अलावा फोल्डेबल स्मार्टफोन में शायद साइड बटन होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के  Touch ID, Face ID भी दी जाएगी। 
     
  • यह स्मार्टफोन AI इंटीग्रेशन के साथ मल्टीमॉडल फंक्शनैलिटी आएगा।

कितनी होगी कीमत?

Apple के बाकी फोन्स की तरह यह भी एक प्रीमियम डिवाइस होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत $2000 - $2500 (लगभग ₹1.75 लाख - ₹2.17 लाख) हो सकती है। हालांकि, Apple ने अभी तक इस फोल्डेबल iPhone की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन 2026 में यह बाजार में तहलका मचा सकता है।

Read more!
Advertisement