WhatsApp में अब जल्द शामिल होगा AI, फीचर को किया गया रोलऑउट

WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें AI-जनरेटेड स्टीकर्स के लिए 'क्रिएट' बटन दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप्प यूजर्स के पास गलत स्टीकर्स को रिपोर्ट करने का ऑप्शन रहेगा। हाल ही में व्हाट्सएप्प ने वीडियो कॉल के लिए तीन नए फीचर रोल आउट किए हैं। इसमें स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड और वीडियो मैसेज फीचर शामिल है।

Advertisement
WhatsApp में अब जल्द शामिल होगा AI
WhatsApp में अब जल्द शामिल होगा AI

By BT बाज़ार डेस्क:

WhatsApp सहित कई सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैटिंग प्लेटफार्म लगातार कई बदलाव कर रही है। इसी बिच अब व्हाट्सएप्प AI फीचर लाने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक एआई के जरिये स्टिकर बनाने और उसे शेयर करने का फीचर मिलने वाला है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स के चैटिंग एक्पीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप्प नया फीचर लाने के लिए काम कर रहा है, जो बीटा वर्जन 2.23.17.14 के डेवलपमेंट फेज में है। जल्द ही कंपनी इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट करेगी। यूजर्स को व्हाट्सएप्प का ये नया फीचर स्टिकर टैब के अंदर मिलेगा।

Also Read: भारत में बनने वाले iPhone 15 दुनियाभर में मचाएंगे धूम

WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें AI-जनरेटेड स्टीकर्स के लिए 'क्रिएट' बटन दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप्प यूजर्स के पास गलत स्टीकर्स को रिपोर्ट करने का ऑप्शन रहेगा। AI-जनरेटेड स्टीकर्स से यह चिंता बढ़ गई है कि यह किस तरह का कंटेंट जेनरेट करेगा। हालांकि, जब कंपनी इस फीचर को ऑफिशियल तौर पर रोल आउट करेगी तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। हाल ही में व्हाट्सएप्प ने वीडियो कॉल के लिए तीन नए फीचर रोल आउट किए हैं। इसमें स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड और वीडियो मैसेज फीचर शामिल है।

व्हाट्सएप्प का ये नया फीचर स्टिकर टैब के अंदर मिलेगा

स्क्रीन शेयरिंग फीचर से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने डिवाइस की स्क्रीन को अन्य यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल को लैंडस्केप मोड पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही वीडियो मैसेज फीचर के जरिए व्हाट्सएप्प यूजर्स शार्ट वीडियो मैसेज सेंड कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स 60 सेकंड तक की रियल टाइम वीडियो को रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये मैसेज भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।

Also Read: नए रंग-रूप और LOGO में कैसे दिखेगी Air India

Read more!
Advertisement