France के बाद अब PM Modi आज Sri Lanka और Mauritius में करेंगे UPI लॉन्च, अब भारतीय टूरिस्ट भी यहां कर सकेंगे UPI पेमेंट

पीएम मोदी मॉरिशस में UPI सर्विस के साथ RuPay कार्ड सर्विस भी लॉन्च करेंगे, जिसके बाद मॉरिशस के बैंक अपने यहां RuPay मैमेनिज्म पर बेस्ड कार्ड जारी कर पाएंगे।

Advertisement
12 फरवरी को PM Modi Sri Lanka और Mauritius में UPI सर्विस लॉन्च करेंगे
12 फरवरी को PM Modi Sri Lanka और Mauritius में UPI सर्विस लॉन्च करेंगे

By BT बाज़ार डेस्क:

आज यानी 12 फरवरी को PM Modi Sri Lanka और Mauritius में UPI सर्विस लॉन्च करेंगे। श्रीलंका और मॉरिशस में इन सेवाओं के लॉन्च होने के बाद दोनों देश के लोग अपने-अपने यहां इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। जबकि मॉरीशस के लोग भारत में भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। वहीं भारत के लोग दोनों देशों में UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। हाल ही France में भी UPI सर्विस की शुरूआत हुई है। अब लोग UPI के जरिए एफिल टावर के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। आज का लॉन्च इवेंट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 1:00 बजे होगा। इसमें पीएम मोदी के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति Ranil Wickremesinghe और मॉरीशस के प्रधानमंत्री Pravind Jugnauth के साथ देशों के सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने नोटिफिकेशन के जरिए दी है। 

ALSO READ: RBI कर सकता है Paytm Payment Bank का लाइसेंस कैंसिल !

मॉरिशस में RuPay कार्ड सर्विस भी लॉन्च करेंगे पीएम

पीएम मोदी मॉरिशस में UPI सर्विस के साथ RuPay कार्ड सर्विस भी लॉन्च करेंगे, जिसके बाद मॉरिशस के बैंक अपने यहां RuPay मैमेनिज्म पर बेस्ड कार्ड जारी कर पाएंगे। इससे दोनों देशों के लोग अपने देश के साथ-साथ एक-दूसरे के यहां भी इन कार्ड्स के जरिए मिलने वाली सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।

2 फरवरी को फ्रांस में लॉन्च किया था

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- यह देखकर बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई। यह UPI को ग्लोबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

Read more!
Advertisement