कौन-कौन से फैक्टर्स तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह कैसी रह सकती है और किन-किन संकेतों पर निवेशकों को विशेष ध्यान देना चाहिए इस पर हमने बाजार के जानकारों की राय ली, उनका बाजार पर नजरिया तो सकारात्मक है साथ हीं आज आने वाले IIP DATA, इसके बाद CPI, WPI इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटा, बैंक डिपॉजिट ग्रोथ डेटा, FII इनफ्लो और ग्लोबल ट्रेंड्स पर बाजार की दिशा निर्भर करेगी।

Advertisement
कौन-कौन से फैक्टर्स तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल
कौन-कौन से फैक्टर्स तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

By Dipak Singh:

भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह कैसी रह सकती है और किन-किन संकेतों पर निवेशकों को विशेष ध्यान देना चाहिए इस पर हमने बाजार के जानकारों की राय ली, उनका बाजार पर नजरिया तो सकारात्मक है साथ हीं आज आने वाले  IIP DATA, इसके बाद CPI, WPI इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटा, बैंक डिपॉजिट ग्रोथ डेटा, FII इनफ्लो और ग्लोबल ट्रेंड्स पर बाजार की दिशा निर्भर करेगी।

Also Read: Moody's की डराने वाली रिपोर्ट, सरकार का घाटा बढ़ेगा

CPI इन्फ्लेशन, सप्ताह के प्रथम दिन बाजार बंद होने के बाद CPI और IIP का डेटा जारी किया जाएगा, जिस पर बाजार की नजर रहेगी। सालाना इन्फ्लेशन की दर अप्रैल 2023 में घटकर 4.7% हो गई, जो 2021 के अक्टूबर के बाद सबसे कम है। यह मार्च में 5.7% थी। 14 जून को WPI  का डेटा जारी किया जाएगा। अप्रैल 2023 में होलसेल मैन्युफैक्चरिंग प्राइस में साल-दर-साल 2.42% कमी आई यह गिरावट लगातार दूसरे महीने देखने को मिली थी। 15 जून को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटा और 16 जून को बैंक जिपॉजिट ग्रोथ डेटा जारी किया जाएगा।

सप्ताह के प्रथम दिन बाजार बंद होने के बाद CPI और IIP का डेटा जारी किया जाएगा

US मार्केट से संकेत, वैश्विक फ्रंट पर निवेशकों की नजर दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली इकोनॉमिक डेटा पर होगी। 12 जून को कंज्यूमर इन्फ्लेशन एक्सपेक्टेशन और 13 जून को CPI – रेडबुक डेटा जारी होंगे। प्रोड्यूसर प्राइस इन्फ्लेशन (PPI), फेड इंटरेस्ट रेट डिसीजन और FOMC इकोनॉमिक प्रोजेक्शन डेटा 14 जून को आएंगे। 15 जून को फेड प्रेस कॉन्फ्रेंस, रिटेल सेल्स, फिलाडेल्फिया फेड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स,इनिशियल जॉबलेस क्लेम्स, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटा और IIP डेटा आएगा।
फाइनली मिशिगन कंज्यूमर सेंटिमेंट्स और बेकर ह्यूजेस ऑयल रिग काउंट 16 जून को जारी किया जाएगा।

वैश्विक फ्रंट पर निवेशकों की नजर दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली इकोनॉमिक डेटा पर होगी

सेंट्रल बैंक के फैसले, फेडरल रिजर्व के अलावा यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑप जापान भी अपने ब्याज-दरों के फैसले की अनाउंसमेंट करेंगे। ECB 15 जून और BANK OF JAPAN 16 जून को ब्याज दर जारी करेंगे। ECB अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकती है, क्योंकि इन्फ्लेशन अभी भी इस क्षेत्र में स्थिर है।

ECB 15 जून और BANK OF JAPAN 16 जून को ब्याज दर जारी करेंगे

मानसून का दस्तक, IMD ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जून को केरल पहुंचा। इस बीच,अल नीनो पर ऑस्ट्रेलियाई मौसम विज्ञान ब्यूरो का ENSO आउटलुक अब अलर्ट स्टेटस में बदल गया है। अब अल नीनो बनने की लगभग 70% संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की टाइमलाइन और डिस्ट्रिब्यूशन में किसी भी बदलाव का फूड इन्फ्लेशन पर असर पड़ सकता है और इस पर नजर रखने की जरुरत है। FII और DII फ्लो, बीते हफ्ते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 979 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 1938 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बाजार को सपोर्ट देने के लिए इस मोमेंटम का बने रहना जरुरी होगा। कॉर्पोरेट एक्शन, TCS,HDFC LIFE,CYIENT,ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, INDIAN BANK, JINDAL SAW, CANARA BANK, TATA CHEMICALS,DCB BANK, एंजल वन, PFC,टोरेंट पॉवर इस सप्ताह एक्स डिविडेड हो जाएंगे। इसके साथ-साथ विप्रो एक्स-बायबैक होने जा रहा है।

Also Read: Tesla का नाम जुड़ने से कैसे फुर्रर हो गया स्टॉक

Read more!
Advertisement