Emcure pharma Vs Bansal wire IPO में कहां बनेगा ज्यादा पैसा?

ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा का शेयर 295 रुपये यानी 29 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। इसी तरह बंसल वायर का शेयर 65 रुपये यानी 25 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।

Advertisement
ग्रे मार्केट में  एमक्योर फार्मा  और बंसल वायर का शेयर अच्छे खासे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है
ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा और बंसल वायर का शेयर अच्छे खासे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है

By Harsh Verma:

प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दो कंपनियों का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इनमें एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स और बंसल वायर शामिल हैं। वहीं  ग्रे मार्केट में  एमक्योर फार्मा  और बंसल वायर का शेयर अच्छे खासे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। ऐसे में समझते की जरूरत हैं कि आखिर किस IPO में निवेश करना चाहिए? कहां ज्यादा पैसा बन सकता है? दोनों में से एक में निवेश करना हो तो कहां किया जाए?

कंपनियों के बारे में

तो सबसे इन दोनों कंपनियों के बारे में समझ लेते हैं। तो सबसे पहले बात करते हैं एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड एक फार्मा कंपनी है और शार्क टैंक फेम नमिता थापर ने इस कंपनी में निवेश किया हुआ है। इनकी कंपनी में करीब 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये कंपनी पुणे स्थित है जो मेडिकल क्षेत्रों में फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला के विकास, निर्माण और ग्लोबली मार्केटिंग में लगी हुई है। कंपनी को MAT सितंबर 2023 के लिए भारत में दवा कंपनियों के बीच घरेलू बिक्री में 13वां स्थान मिला है और इसी  दौरान बाजार में हिस्सेदारी के हिसाब से चौथे नंबर पर है। एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की भारत में 13 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जो दवा और बायोफार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती हैं, जिनमें गोलियाँ, तरल पदार्थ, इंजेक्शन और complex सॉल्ट शामिल हैं।

Also Read: Sensex पहली बार 80,000 के करीब, Nifty 50 24,300 के करीब पहुंचा

एमक्योर फार्मा

एमक्योर फार्मा ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 960 रुपये से 1008 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO के माध्यम से कंपनी 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रमोटर और मौजूदा निवेशक 1.14 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल करेंगे। इश्यू से जरिए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और कारोबार से जुड़े सामान्य खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी।  5 जुलाई को इसका IPO बंद हो जाएगा। 

बंसल वायर

अब बात करते हैं दूसरी कंपनी बंसल वायर की। बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक प्रमुख स्टील वायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो 3,000 से ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट की पेशकश करती है। कंपनी 3 मुख्य सेगमेंट में काम करती है। जिसमें हाई कार्बन स्टील वायर, माइल्ड स्टील वायर और स्टेनलेस स्टील वायर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी स्पेयशलिटी वायर का नया सेगमेंट जोड़ने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों में 500 से ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट साझा किए जाते हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 243 रुपये से 256 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 58 शेयरों के लिए अपनी बोली लगा सकते हैं और उसके बाद इसके मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। कंपनी इस IPO के माध्यम से 745 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ऑलमोस्ट डेट फ्री है।

ग्रे मार्केट

अब बात करते हैं ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है? फिर आपको एक्सपर्ट की राय के जरिए समझाएंगे कि कहां पैसा लगाना चाहिए और क्यों? 
ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा का शेयर 295 रुपये यानी 29 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। इसी तरह बंसल वायर का शेयर 65 रुपये यानी 25 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह

अब बात करते हैं कि किस IPO में निवेश किया जाए? तो मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह का कहना है कि निवेश के लिहाज से बंसल वायर ज्यादा बेहतर दिखता है। साथ ही उनका कहना है कि अगर किसी भी निवेशक को IPO अलॉट होता है तो वो प्रॉफिट बुकिंग भी कर सकता है।

Read more!
Advertisement