HONASA CONSUMER को लेकर क्या आई बड़ी खबर?
कंपनी का शेयर बीते हफ्ते 300 रुपये से बढ़कर 480 रुपये हो गया है। यहां तक के शुक्रवार को कंपनी का शेयर 12 प्रतिशत बढ़कर 475 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि HONASA CONSUMER में किसकी कितनी हिस्सेदारी है तो आपको बता दें Honasa Consumer में वरुण अलघ और गजल अलघ के पास कुल 37.41% हिस्सेदारी है।

हाल की लिस्टिंग कंपनी HONASA CONSUMER को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक HONASA CONSUMER यानि ममाअर्थ पर ब्लॉक डील हो सकती है। खबरों के मुताबिक इस ब्लॉक डील में कर्मचारी अपने शेयर बेच सकते हैं। ब्लॉक डील के जरिए ESOP वाले शेयरों को कर्मचारी बेच सकते हैं। इस तरह की खबरें आरही है कि 150 करोड़ रुपये में 31 लाख शेयर बेचे जा सकते हैं। ये डील मौजूदा भाव से 5-7 प्रतिशत के डिस्काउंट पर हो सकती है।
Also Read: iPhone पर मिली धमकी पर जांच करेगी Apple, टेक्निकल एक्सपर्ट्स जल्द आएंगे भारत
जैसा कि आप जानते हैं कि कंपनी का शेयर बीते हफ्ते 300 रुपये से बढ़कर 480 रुपये हो गया है। यहां तक के शुक्रवार को कंपनी का शेयर 12 प्रतिशत बढ़कर 475 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि HONASA CONSUMER में किसकी कितनी हिस्सेदारी है तो आपको बता दें Honasa Consumer में वरुण अलघ और गजल अलघ के पास कुल 37.41% हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म सिकोया कैपिटल समेत दूसरे पब्लिक निवेशकों के पास है। PXV के पास 19.38% और Fireside Ventures Fund के पास 10.34% हिस्सा है। इसके बाद Stellaris और Sofina के पास 9.45 प्रतिशत -9.45 प्रतिशत हिस्सा है।