पीसी ज्वैलर को यूपी सरकार की CM-YUVA स्कीम के तहत मिली बड़ी मंजूरी! 8 दिसंबर को रडार पर रहेगा स्टॉक

पीसी ज्वैलर लिमिटेड का शेयर सोमवार 8 दिसंबर को निवेशकों के रडार पर रहेगा। इसका कारण कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है जिसके बारे में कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद दिया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

PC Jeweller Share: देश की बड़ी ज्वैलरी कंपनियों में से एक, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर सोमवार 8 दिसंबर को निवेशकों के रडार पर रहेगा। इसका कारण कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है जिसके बारे में कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद दिया है।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) के तहत पीसी ज्वैलर को फ्रेंचाइज ब्रांड के रूप में CM-YUVA पोर्टल पर शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

CM-YUVA अभियान का उद्देश्य राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देना और तकनीक, कौशल विकास, ई-कॉमर्स और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाना है। कंपनी ने बताया कि इसी दिशा में, पीसी ज्वैलर ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षित सोनार (गोल्डस्मिथ) उद्यमियों को सहयोग देने का प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत कंपनी 1,000 ज्वेलरी रिटेल फ्रेंचाइज यूनिट्स स्थापित कराने में मदद करेगी।

इस पहल से स्थानीय युवाओं को मजबूती से कमाई और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, कंपनी का जाना-माना ब्रांड नाम और आधुनिक डिजिटल बिक्री साधन इन उद्यमियों को विश्वसनीयता, बेहतर पहचान और लंबे समय तक टिकाऊ व्यवसाय विकसित करने में मदद देंगे। सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कंपनी को CM-YUVA पोर्टल पर फ्रेंचाइज ब्रांड के रूप में शामिल करने की अनुमति दी है।

PC Jeweller Share

शुक्रवार को कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.54% या 0.06 रुपये गिरकर 11.01 रुपये पर बंद हुआ था।

FY26 तक 'कर्ज-मुक्त' होने का टारगेट

कंपनी ने हाल ही में एक अन्य एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने पिछली तिमाही में भी अपने बैंकों को बकाया कर्ज में 23% की और कटौती की है। कंपनी ने बताया कि यह कटौती सेटलमेंट समझौते की शर्तों के अनुरूप की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 9% और उससे पहले के वित्त वर्ष में 50% से अधिक कर्ज कम करने के बाद यह नया कदम उठाया गया है।

कंपनी ने आगे कहा कि उसका टारगेट वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक कर्ज-मुक्त कंपनी बनना है। 

Read more!
Advertisement