ये Stocks निवेशकों को बनाएंगे मालामाल! जानिए कहां तक जाएंगे?
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का मूड माहौल खरीदारी का देखने को मिल रही है। ऐसे में ब्रोकरेज की ओर से कुछ स्टॉक सुझाए गए हैं जिसमें तेजी की उम्मीद की जा रही है।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का मूड माहौल खरीदारी का देखने को मिल रही है। ऐसे में ब्रोकरेज की ओर से कुछ स्टॉक सुझाए गए हैं जिसमें तेजी की उम्मीद की जा रही है। ब्रोकरेज कंपनियों ने 4 दमदार शेयरों में खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज की ओर से शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिहाज से अपने पोर्टफोलियो में इन स्टॉक्स को रखने की सलाह दी है।
Bandhan Bank
प्राइवेट बैंक Bandhan Bank ltd. पर ब्रोकरेज जेफरीज और CLSA ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज कंपनी Jefferies ने 240 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की राय दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने 240 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
Varun Beverages Ltd
वेबरेजेस सेक्टर की कंपनी Varun Beverages Ltd को चुना गया है। इस पर ब्रोकरेज कंपनी HSBC ने खरीदारी की राय दी है और यहां 780 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। इसके अलावा दूसरी ब्रोकरेज कंपनी Morgan Stanley भी इस स्टॉक पर बुलिश हैं और इस पर टारगेट प्राइस 674 रुपए का दिया है।
Nyaa (Fsn E-Commerce Ventures)
ब्रोकरेज कंपनी Morgan Stanley और Nomura ने नाइका शेयर पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज का मानना है आने वाले दिनों में शेयर 216 और 203 रुपए के टारगेट प्राइस पर पहुंच सकता है।
TCS
Tata Group के TCS ने बीते हफ्ते दूसरी तिमाही के नतीजे शेयर किए हैं। जिसके बाद ब्रोकरेज कंपनी JP Mrgen और Jefferies ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज कंपनी JP Morgan ने खरीदारी की राय दी है और 5100 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। इसके अलावा ब्रोकरेज कंपनी Jefferies ने 4575 रुपए का टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की राय दी है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।