सोमवार के बाजार में ये 4 बड़े फैक्टर बनेंगे बड़े गेम चेंजर!

लगभग 2 महीने चले लोकसभा चुनाव 2024 खतम हो गए हैं। चुनाव खत्म होते ही तमाम संस्थाओं और मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल ने नरेन्द्र मोदी के फिर से लौटने की भविष्यवाणी कर दी है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि सोमवार को बाजार में क्या हो सकता है।

Advertisement
4 बड़े फैक्टर हैं जो बाजार में बड़ा फेरबदल सकते हैं।
4 बड़े फैक्टर हैं जो बाजार में बड़ा फेरबदल सकते हैं।

By BT बाज़ार डेस्क:

लगभग 2 महीने चले लोकसभा चुनाव 2024 खतम हो गए हैं। चुनाव खत्म होते ही तमाम संस्थाओं और मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल ने नरेन्द्र मोदी के फिर से लौटने की भविष्यवाणी कर दी है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि सोमवार को बाजार में क्या हो सकता है। ऐसे में 4 बड़े फैक्टर हैं जो बाजार में बड़ा फेरबदल सकते हैं। कौन से हैं ये फैक्टर आइये जानते हैं?

पहला फैक्टर
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक फिर से एक बार NDA की सरकार बनती दिख रही है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 361-401, INDIA को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है। लेकिन सोमवार के बाजार के लिए ऐसे 4 फैक्टर हैं जो गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। 

Also Read: पंजाब में AAP को नुकसान , कांग्रेस को फायदा: एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल

दूसरा फैक्टर 
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। देश की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7% रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, देश की जीडीपी वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8% रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.2 प्रतिशत थी। भारत का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही में शानदार तेजी से बढ़ा है। चुनाव नतीजों से पहले जीडीपी के आंकड़े जारी हुए हैं। देश की जीडीपी मार्च तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। अब केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 24 की समग्र विकास दर 8.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

Also Watch: अगर मोदी सरकार लौटी तो क्या करेगी अगले 100 दिनों में?

तीसरी फैक्टर 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन से अपना 100 टन यानि करीब 1 लाख किलो सोना वापस मंगा लिया है। ये 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार है, जब इतना अधिक सोना भारत के भंडार में वापस आया है। लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, मार्च 2024 के अंत तक RBI के पास कुल 822 टन सोना था, जिसमें से 413 टन विदेशों में जमा था। RBI पिछले कुछ सालों में सोना खरीदने वाले केंद्रीय बैंकों में से एक है। पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक के सोने के भंडार में 27.5 टन सोना बढ़ा है। 4 महीने में RBI ने 24 टन सोना खरीदा है। जो ये दर्शाता है कि भारत की स्थिति काफी मजबूत है।

चौथा फैक्टर 
एग्जिट पोल के बीच GST कलेक्शन पर बड़ी खबर आई है। जीएसटी कलेक्शन में बीते मई महीने में रेकॉर्ड उछाल आया है। मई में GST रेवेन्यू 1.73 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन में 12.4% का इजाफा देखने को मिला था। इस इजाफे के बाद अप्रैल का जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया था। इससे पहले मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन बढ़त के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। ये किसी भी महीने के लिए कलेक्शन का अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा था।

Read more!
Advertisement