Tata Power Share: स्टॉक में बढ़ेगी गिरावट या फिर लौटेगी तेजी?

Tata Power Company Ltd के शेयर अपने ऐतिहासिक हाई से गिरने के बाद एक रेंज में आ चुके हैं। टाटा पावर के शेयर ने 27 सितंबर 2024 को ₹494.85 का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। तब से शेयर 11.5 प्रतिशत नीचे आ चुका है। स्टॉक में अब आगे क्या होगा?

Advertisement
Stock market
Stock market

By Harsh Verma:

Tata Power Company Ltd के शेयर अपने ऐतिहासिक हाई से गिरने के बाद एक रेंज में आ चुके हैं। टाटा पावर के शेयर ने 27 सितंबर 2024 को ₹494.85 का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। तब से शेयर 11.5 प्रतिशत नीचे आ चुका है। दूसरी ओर शेयर ने पिछले साल 26 अक्टूबर को ₹230.75 के 52 वीक लो से 89.19% की बढ़त हासिल की है। हालांकि इस रैली के बीच शेयर इस दौरान काफी अस्थिर भी रहा है। इसका एक साल का बीटा 1.5 है।

ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने अपनी दिवाली पिक्स 2024 रिपोर्ट में टाटा पावर को अपनी सबसे पहली पसंद के तौर पर चुना है। ब्रोकरेज का कहना है कि टाटा पावर एक प्रमुख डिमांड जोन के करीब पहुंच रहा है, जो कि रिवर्सल के संकेत दे रहा है, तो में खरीदने का मौका हो सकता है।  "buy on dips" यानि गिरावट में खरीदारी की जा सकती है, जिसमें ₹400 के लेवल पर एंट्री ली जा सकती है और टारगेट ₹500-520 का भविष्य में देखने को मिल सकता है।

वहीं दूसरी और ब्रोकरेज Motilal Oswal  इस शेयर के संभावनाओं को लेकर बुलिश है। उसने कंपनी पर कवरेज शुरू किया है, इसे भारतीय पावर सेक्टर में पहली पसंद बताया है। ब्रोकरेज ने ₹530 का टारगेट तय किया है, साथ ही खरीदने की रेटिंग दी है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि टाटा पावर के ऑपरेशन्स और स्केलेबिलिटी टाटा समूह की कंपनी के लिए प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर है। कंपनी एक मल्टी ईय़र बिजनेस परिवर्तन से गुजर रही है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2023 से 2027 के बीच अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर का 45% रेन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के लिए आवंटित करने की योजना है। इस रणनीतिक बदलाव से इसी अवधि में मुख्य कमाई का हिस्सा 40% से 90% तक बढ़ने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज Nomura India ने टाटा पावर के लिए ₹560 का लक्ष्य तय किया है। नोमुरा को उम्मीद है कि टाटा पावर की स्थिति मजबूत रहेगी, क्योंकि कंपनी FY24-27 के दौरान महत्वपूर्ण EBITDA CAGR देने का लक्ष्य रखती है।

ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा पावर अपने EPC बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन करने की संभावना है, जो बढ़ते ऑर्डर बुक के जरिए होगी। वर्तमान में ऑर्डर बुक ₹15,700 करोड़ पर है। पावर सेक्टर की कंपनी हाल ही में कमीशन की गई 4.3GW सेल-टू-मॉड्यूल सुविधा को भी बढ़ाने की योजना बना रही है। नोमुरा इंडिया ने कहा कि टाटा पावर को ओडिशा DISCOM व्यवसाय से प्रॉफिटेबल में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है।

 

Read more!
Advertisement