Tata Chemicals ने Rallis India में खरीदी और हिस्सेदारी, शेयर 2% चढ़ा
टाटा कैमिकल्स ने आज रैलिस इंडिया में 97 लाख शेयरों की खरीद की है। इस खरीद के साथ ही कंपनी में टाटा कैमिकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के पार पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक टाटा कैमिकल्स ने ब्लॉक डील के जरिए टाटा कैमिकल्स में 97 लाख शेयर खरीदें हैं।

एग्रीकैमिकल और पेस्टीसाइड की कंपनी रैलिस इंडिया (Rallis India) में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। टाटा कैमिकल्स ने आज कंपनी में 97 लाख शेयरों की खरीद की है। इस खरीद के साथ ही कंपनी में टाटा कैमिकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के पार पहुंच गई है।
Also Read: AGM के बाद Adani Green Energy का शेयर 1,000 के पार
जानकारी के मुताबिक टाटा कैमिकल्स ने ब्लॉक डील के जरिए टाटा कैमिकल्स में 97 लाख शेयर खरीदें हैं। ये डील 215.05 रुपये प्रति शेयर पर की गई है। पूरी डील करीब 209 करोड़ रुपये की है। इस बिक्री के बाद टाटा कैमिकल्स की रैलीज इंडिया में हिस्सेदारी बढ़कर 55.04 फीसदी पर पहुंच गई है। शुरुआती कारोबार में टाटा कैमिकल्स का स्टॉक करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ एक हजार के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। स्टॉक का पिछला बंद स्तर 993 का था। आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर टाटा केमिकल की शेयर प्राइस 998.00 रूपए थी तो वही पर Rallis India की शेयर प्राइस 218.10 थी। रैलिस इडिया के शेयर में आज करीब 2% की तेजी देखने को मिल रही है।