Stocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?
GMDC कंपनी की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 50.7% घटकर 74.6 करोड़ रुपए रहा।जबकि, आय 29% घटकर 382.7 करोड़ रुपए रही। EBITDA भी 69.1% से घटकर 52.9 करोड़ रुपए रही। कंपनी की मार्जिन 13.8% के मुकाबले 31.8% रही।

बाजार के उथल पुथल के बीच कई कंपनी ने अपने अपने तिमाही के नतीजे पेश किये है, इसी बीच जिओपॉलिटिकल को लेकर भी ग्लोबल बाजार के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी कई अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है।
Also Read: Jet Airways: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज से जुड़ी 538 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
Tata Steel: सितंबर तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है। पिछले साल की समान तिमाही में 1514 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, जोकि अब घटकर 6,196 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। दूसरी तिमाही में 6,899 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा रहा। कंपनी ने बताया कि इंपेयरमेंट और रीस्ट्रक्चरिंग के चलते एकमुश्त घाटा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आय सालाना आधार पर 7% की बढ़त देखने को मिली, जिसके बाद ये 59,877 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन 10.1% पर रहा।
Hero MotoCorp: सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 47.2% बढ़कर 1053.8 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 4.1% बढ़कर 9,445.4 करोड़ रुपए रही। जबकि, EBITDA 27.9% बढ़कर 1,328.3 करोड़ रुपए रहा। जबकि, मार्जिन 14.1% पर रहा। बोर्ड ने पवन मुंजाल की 20% फिक्स सैलरी कटौती को मंजूरी मिल गई है। FY23 के लिए पवन मुंजाल ने `99.6 Cr वेतन लिया था।
Britannia Industries: ब्रिटानिया का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 490.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 586.5 करोड़ रुपए रहा है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 19.6% की बढ़त रही है। वहीं आय पिछले साल के मुकाबले 1.2% की बढ़त के साथ 4433 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। जो कि एक साल पहले 4379.6 करोड़ रुपए के स्तर पर थी। EBITDA पिछले साल के मुकाबले 22.6% बढ़कर 872.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वहीं तिमाही में कंपनी के मार्जिन 19.7% पर रहे हैं जो कि एक साल पहले 16.3% पर थे।
Godrej Consumer: सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार 20.6% बढ़कर 432.8 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 6.2% बढ़कर 3,601.2 करोड़ रुपए रहा। EBITDA भी 29.9% बढ़कर 704.2 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन 16% के मुकाबले 19.6% पर रही। घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 10% रही।
LIC Housing Finance: सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 1,188.1 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय सालाना आधार पर 81.5% बढ़कर 2,152.8 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.96% के मुकाबले 4.33% रही। डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर करीब 12.64% घटकर 14,665 करोड़ रुपए रहा। सालाना AUM 6% बढ़कर 2,77,987 करोड़ रुपए रहा।
Kansai Nerolac: सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 56% बढ़कर 177.2 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 1.3% बढ़कर 1,957 करोड़ रुपए रहा। EBITDA भी सालाना आधार 37.1% बढ़कर 273.2 करोड़ रुपए रही। मार्जिन 10.3% से बढ़कर 14% पर रही।
JK Tyre : दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 242 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 3.8% बढ़कर 3,897.5 करोड़ रुपए रही। EBITDA 98% बढ़कर 589 करोड़ रुपए रहा। जबकि, मार्जिन 7.9% के मुकाबले 15.1% रही।
GMDC: दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 50.7% घटकर 74.6 करोड़ रुपए रही। जबकि, आय 29% घटकर 382.7 करोड़ रुपए रही। EBITDA भी 69.1% से घटकर 52.9 करोड़ रुपए रही। कंपनी की मार्जिन 13.8% के मुकाबले 31.8% रही।