Stock To Buy: लाल से हरा करना है अपना पोर्टफोलियो, MOFSL ने इन पांच शेयर पर जताया भरोसा
Stocks to Buy Today: स्टॉक मार्केट में जारी गिरावट के कारण निवेशकों का पोर्टफोलियो लाल हो गया है। लाल पोर्टफोलियो को हरा करने के लिए ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने नीचे दिए गए पांच स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में जारी गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस गिरावट भरे कारोबार में निवेशकों को पोर्टफोलियो लाल हो गया है। अब निवेशक बाजार में तेजी का इंतजार कर रहे हैं। मार्केट में तेजी कब आएगी इसका तो नहीं पता लेकिन पोर्टफोलियो को हरा करने के लिए ब्रोकरेज फर्म मोतालाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने पांच शेयर को खरीदने (Top 5 Stocks to Buy) की सलाह दी। इन स्टॉक्स में लेमन ट्री, एसआरएफ, आईसीआईसीआई बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और टाटा कंज्युमर शामिल हैं। यह स्टॉक्स निवेशकों को लगभग 45 फीसदी का रिटर्न दे सकते हैं।
लेमन ट्री होटल्स शेयर (Lemon Tree Hotel Share)
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने नोट में कहा कि होटल सेक्टर में लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotel Share Price) के शेयर में तेजी आ सकती है। फर्म ने स्टॉक को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस को 190 रुपये प्रति शेयर कर दिया। आज कंपनी के शेयर 2.19 फीसदी की तेजी के साथ 131.94 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।
एसआरएफ (SRF Ltd Share)
स्पेश्यालिटी केमिकल सेक्टर से MOFSL ने एसआरएफ (SRF Ltd Share Price) को पिक किया है। फर्म ने इस शेयर को 3540 रुपये का टारगेट प्राइस देकर BUY रेटिंग दी। खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 2,852.15 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Share)
ब्रोकरेज ने पोर्टफोलियो को हरा करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Share) को पसंद किया है। फर्म का मानना है कि स्टॉक 1550 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकता है। आज कंपनी के शेयर 1,250.05 रुपये पर पहुंच गया।
मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare Share)
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हेल्थकेयर सेक्टर से मैक्स हेल्थकेयर (Brokerage on Max Healthcare Share) को खरीदने की सलाह दी। यह शेयर आज 1,004.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। फर्म ने उम्मीद जताई है कि यह स्टॉक 1300 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकता है।
टाटा ग्रुप (Tata Group Stocks) के स्टॉक को लेकर भी ब्रोकरेज बुलिश है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने निवेशकों को टाटा कंज्युमर (Tata Consumer Product Share) के शेयर को खरीदने की सलाह दी। शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने 1130 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।