Stock of the Month: 4 सालों में 750% Return, ये Stock जल्द करेगा पैसा डबल?

पिछले 5 सालों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ 6.69% है जो काफी कम दिखती है। कंपनी पर मौजूदा कर्ज करीब 865 करोड़ रुपए का है। Shareholding Pattern की बात की जाए तो प्रमोटर्स की 51.51% हिस्सेदारी है। FIIs की हिस्सेदारी इस स्टॉक में पिछले कुछ समय से कम हुई लेकिन DIIs की होल्डिंग पिछले कुछ वक्त में बढ़ी है।

Advertisement
मल्टीबैगर स्टॉक जिसने 24 रुपए से 250 तक का सफर किया
मल्टीबैगर स्टॉक जिसने 24 रुपए से 250 तक का सफर किया

By BT बाज़ार डेस्क:

एक ऐसा मल्टीबैगर स्टॉक जिसने 24 रुपए से 250 तक का सफर किया। टेक्नोलॉजी बेस्ड पॉलिमर और कंपोजिट प्रोडक्ट्स की लीडिंग मैन्युफैक्चरिंग हैं। प्लास्टिक ड्रम्स बनाने में ये largest manufacturer है। करीब 60% तक का इसका मार्केट शेयर है। वहीं पम्पोजिट सिलेंडर की मैन्युफैक्चरिंग में दूसरी largest manufacturer कंपनी है और तो और hydrogen cylinder manufacturing में कंपनी उतर गई है। इस कंपनी का बिजनेस मॉडल बहुत ही दिलचस्प है, इसके साथ ही इस स्टॉक में धुआधार तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन यहां बहुत सप्राइजिंग फैक्टर है। इस कंपनी का नाम Time Technoplast है। सबसे पहले इसके बिजनेस मॉडल को समझते हैं।

भारत में वैश्विक प्लास्टिक सप्लायर

भारत में वैश्विक प्लास्टिक सप्लायर के रूप में उभरने की क्षमता है और घरेलू प्लास्टिक बाजार 2027-28 तक तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की आंकड़े बताते हैं। इतना ही नहीं 2020 तक ग्लोबल प्लास्टिक इंडस्ट्री का साइज 580 बिलियन डॉलर था और 2028 तक 3.4% की CAGR की दर से ये इंडस्ट्री बढ़ रही है। लो कार्बन फूट प्रिंट को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करते हुए लाइट वेट कंपॉजिट पॉलिमर का इस्तेमाल बढ़ाया है। टक्नोलॉजी बेस्ड पॉलिमर और कंपोजिट प्रोडक्ट्स की लीडिंग मैन्युफैक्चरिंग हैं। प्लास्टिक ड्रम्स बनाने में ये largest manufacturer है। करीब 60% तक का इसका मार्केट शेयर है। कंपनी को हाल ही में कंपोजिट हाईड्रोजन सिलेंडर की मैन्युफैक्चरिंग की इजाजत मिल गई है।  

Also Read: Adani Total Gas की Barsana Plant में प्रोडक्शन शुरु, रोज 10 टन Biogas बनाएगी कंपनी

प्रोडक्ट्स

अगर आप इसके प्रोडक्ट्स के बारे में समझें तो प्लास्टिंक और कंपोजिट मटीरियल प्रड्यूस करती है। देश और विदेशों में भी। कंस्ट्रक्शन, इंडस्ट्रियल, ऑटो कंपोनेट्स, लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट्स् डंप्स, कंटेनेर, बैडशीट, गार्डन फर्नीचर, मेडिकल डिस्पोजल्स भी कंपनी बिजनेस मॉडल में है। दुनिया के 10 देशों में  Time Technoplast की प्रेजेंस है। कंपोजिट सिलेंडर की बात करें तो मेटल से लाइट है। यं कंपनी दुनिया की सेकेंड कंपोजिट सिलेंडर मैन्युफैक्चरर है- 40 से ज्यादा देशों में सप्लाई होती है। दरअसल कंपोजिट सिलेंडर में एक special composite material होता है जो जो fire-resistant और explosion-proof है, जिससे घर में एक्सिडेंट के रिस्क को कम करता है।

 पिछले 6 महीने में स्टॉक

पिछले 6 महीने में ये स्टॉक 20% भाग चुका है। वहीं 1 महीने में ये स्टॉक 16% से ज्यादा उछला है। ऐसे दौर में जब पिछले एक महीने में काफी स्टॉक में गिरावट आई, तब भी ये स्टॉक 15% से ज्यादा भागा है। 6 महीने के रिटर्न देखें तो 70% की तेजी  रही है और एक साल में निवेशकों का पैसा इस स्टॉक ने डबल कर दिया है। ये स्टॉक अपने 52-wk high की नजदीक है जो कि 262 रुपए पर है। लेकिन यही असली खबर है। कलेंडर ईयर 2018 और 2019 में कंपनी को लगातार डिकलाइन देखने को मिला था। कोरोना में ये स्टॉक 232 के लेवल से गिरता गिरता 24 रुपए पर पहुंच गया था। उसके बाद इसने बाउंसबैक करना शुरू किया है। ये ही वो सप्राइजिंग फैक्टर था। अब यहां ये ही सवाल है कि कही ऐसा तो नहीं वापस इस तरह की चीजें देखने को मिले या जो ये तेजी पकड़ी है अब थमेगी नहीं?  इसके लिए बिजनेस टुडे बाजार ने बात की राघवेंद्र सिंह से। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में ये स्टॉक पैसा डबल कर सकता है। पिछले कुछ वक्त से जबरदस्त खरीदारी यानि वॉल्यूम देखने को मिल रही है। चार्ट पर बहुत अच्छा ब्रेकआउट है। उनके हिसाब से 400 और 450 के लेवल पर जल्द ही स्टॉक जा सकता है।

मार्केट शेयर

इसके मार्केट शेयर की बात करें तो ₹ 5,778 करोड़ रुपए का है। Stock P/E 20 पर है। पिछले 5 सालों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ  6.69% है जो काफी कम दिखती है। कंपनी पर मौजूदा कर्ज करीब 865 करोड़ रुपए का है। Shareholding Pattern की बात की जाए तो प्रमोटर्स की 51.51% हिस्सेदारी है। FIIs की हिस्सेदारी इस स्टॉक में पिछले कुछ समय से कम हुई लेकिन DIIs की होल्डिंग पिछले कुछ वक्त में बढ़ी है।

Read more!
Advertisement