SME IPO की शुरुआती कीमत लिस्टिंग के दिन प्री-ओपन में 90% तक सीमित रहेगी: NSE
नेशनल स्टोक एक्सचेंज (NSE) ने आज जारी एक सर्कुलर में कहा, "90% की मूल्य नियंत्रण सीमा केवल SME सेगमेंट पर लागू होगी, मेनबोर्ड IPO/रीलिस्टेड सिक्योरिटीज/पब्लिक डेट पर नहीं।"

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने गुरुवार, 4 जुलाई, 2024 को प्री-ओपन सेशन के दौरान SME इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए इश्यू प्राइस से 90% तक की कुल सीलिंग लगाने का फ़ैसला किया है।
नेशनल स्टोक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार, यह कार्रवाई SME प्लेटफ़ॉर्म के IPO के लिए विशेष प्री-ओपन सेशन के दौरान एक्सचेंजों में ओपनिंग प्राइस डिस्कवरी को स्टैंडराइज्ड करने के लिए की गई है।
नेशनल स्टोक एक्सचेंज (NSE) ने आज जारी एक सर्कुलर में कहा, "90% की मूल्य नियंत्रण सीमा केवल SME सेगमेंट पर लागू होगी, मेनबोर्ड IPO/रीलिस्टेड सिक्योरिटीज/पब्लिक डेट पर नहीं।"
Also Read: Market Closing Bell: मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकॉर्ड तेजी, एक्सपायरी के दिन भी बाज़ार में गिरावट नहीं
NSE के अनुसार, सर्कुलर तुरंत प्रभावी होगा। NSE का यह कदम ऐसे समय में आया है जब IPO/प्राइमरी मार्केट में 17 वर्षों में किसी भी कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही सबसे मजबूत रही।
2024 में अब तक, लगभग 120 SME व्यवसायों ने अपने IPO लॉन्च किए हैं। इनमें से 98 एसएमई आईपीओ प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए, जबकि 18 पेशकश मूल्य में कमी पर कारोबार कर रहे थे।
वर्तमान में, Ganesh Green Bharat, Aqua Infra and Research और Ambey Labs के IPO ऑफर के लिए उपलब्ध हैं।