6% से अधिक चढ़ा इस स्मॉल कैप लॉजिस्टिक्स स्टॉक! शेयर प्राइस अभी भी 25 रुपये से कम - चेक करें टारगेट

सुबह 11:24 बजे तक शेयर बीएसई पर 6.12% या 1.28 रुपये चढ़कर 22.21 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.74% या 1.20 रुपये की तेजी के साथ 22.12 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10:56 बजे तक कंपनी के 19,933 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के शेयर में आज 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

सुबह 11:24 बजे तक शेयर बीएसई पर 6.12% या 1.28 रुपये चढ़कर 22.21 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 5.74% या 1.20 रुपये की तेजी के साथ 22.12 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह 10:56 बजे तक कंपनी के 19,933 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

हाल ही में ब्रोकरेज मेहता इक्विटीज (Mehta Equities) ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी। अपनी रिपोर्ट में  ब्रोकरेज ने 27 रुपये टारगेट प्राइस दिया था। हालांकि यह टारगेट प्राइस लॉन्ग टर्म के लिए है।

मेहता इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सिंधु ट्रेड लिंक्स लंबी अवधि के निवेश के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी का बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा हुआ है, जिसमें स्थिर ग्रोथ की संभावना है और उतार-चढ़ाव भी सीमित रहता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि यह स्टॉक उन निवेशकों के लिए ज्यादा अच्छा है जो लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं, रेगुलेटरी और कमोडिटी से जुड़े जोखिमों को समझते हैं और एसेट-बेस्ड व कॉन्ट्रैक्ट पर चलने वाले बिजनेस को पसंद करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को भारत में कोयले की लगातार मांग, बिजली उत्पादन की जरूरतों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से फायदा मिलने की मजबूत स्थिति में माना जा सकता है। इसके कॉन्ट्रैक्ट आधारित लॉजिस्टिक्स बिजनेस से कमाई में स्थिरता बनी रहती है, जिससे मुश्किल दौर में भी कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है।

Q2FY26 Results

सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड के सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे काफी कमजोर रहे हैं। कंपनी की बिक्री 66.36% गिरकर ₹124.33 करोड़ पर आ गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बिक्री ₹369.55 करोड़ थी।

कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 90.72% की भारी गिरावट के साथ ₹116.54 करोड़ से घटकर सिर्फ ₹10.82 करोड़ रह गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) -1.63% रहा, जबकि पिछले साल यह -25.06% था। इसी तरह PBDT 89% और PBT में भी 90% की गिरावट देखने को मिली।

Read more!
Advertisement