Share Market में रखना चाहते हैं कदम तो फॉलो करें ये टिप्स

Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में निवेश काफी रिस्क भरा होता है। अगर आप भी बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो नीचो दिए गए 10 टिप्स को जरूर फॉलो करें।

Advertisement
शेयर बाजार में फिर आई बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में फिर आई बड़ी गिरावट

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार युवाओं के लिए एक आकर्षक निवेश का साधन है। यदि आप समझदारी से निवेश करते हैं, तो अपनी संपत्ति बढ़ा सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी करा सकते हैं। अगर आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए 10 टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

शेयर बाजार को समझें

निवेश शुरू करने से पहले शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी होना ज़रूरी है। आपको ट्रेडिंग प्रक्रिया, वित्तीय विवरण, ब्रोकरेज शुल्क और कर नीतियों की जानकारी लेनी चाहिए।

अपनी रिस्क और लक्ष्य तय करें

निवेश से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें। यह शिक्षा, शादी, संपत्ति खरीदना या पूंजी बढ़ाने से जुड़ा हो सकता है। उच्च रिटर्न के लिए अधिक जोखिम उठाना पड़ता है।

ट्रेडिंग बनाम निवेश

ट्रेडिंग के लिए लगातार रिसर्च काफी जरूरी होता है, जबकि निवेश लंबी अवधि के लिए बेहतर होता है। शुरुआती निवेशकों को पहले निवेश से शुरुआत करनी चाहिए।

शेयर या म्यूचुअल फंड

यदि आपके पास शेयर बाजार का ज्ञान और समय नहीं है, तो म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प है। अन्यथा, आप खुद स्टॉक्स का एनलाइस कर निवेश कर सकते हैं।

स्थापित कंपनियों के शेयर चुनें

मजबूत ब्रांड और स्थिर बिजनेस वाली कंपनियों में निवेश करना सुरक्षित होता है। ये कंपनियां लंबे समय में अच्छा रिटर्न देती हैं।

खुद रिसर्च करें

बाजार विशेषज्ञों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। खुद बाजार का अध्ययन करें और सूझबूझ से निर्णय लें।

डेरिवेटिव से बचें

फ्यूचर्स और ऑप्शंस जैसे डेरिवेटिव जटिल होते हैं और जोखिम भरे होते हैं। शुरुआती निवेशकों को इनसे बचना चाहिए।

भावनात्मक फैसले न लें

भावनाओं में बहकर निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन समझदारी से निवेश करें।

उभरते सेक्टर की पहचान करें

तेजी से बढ़ते सेक्टर में निवेश करें। जैसे, महामारी के दौरान फार्मा सेक्टर में जबरदस्त वृद्धि देखी गई।

पोर्टफोलियो में विविधता लाएं

विभिन्न सेक्टरों में निवेश करके जोखिम को कम करें। यदि एक सेक्टर कमजोर होता है, तो अन्य सेक्टर आपकी भरपाई कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement