Share Market Holiday Mahashivratri 2025: आज शेयर बाजार खुला है या बंद? जानिए BSE और NSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं

क्या आज शेयर बाजार खुला है या नहीं। इस खबर में हम आपको BSE और NSE की आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक पूरी जानकारी देंगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Share Market Holiday Mahashivratri 2025:  आज पूरा देश महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार मना रहा है। महाशिवरात्रि, हिंदू भक्तों के लिए सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद लेते हैं और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। 

इस बड़े पर्व के मौके पर शेयर बाजार में निवेश करने वाले कई निवेशकों के मन में यह उलझन है कि क्या आज शेयर बाजार खुला है या नहीं। आपकी यह उलझन अब कुछ ही सकेंड में दूर होने जा रही है। इस खबर में हम आपको BSE और NSE की आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक पूरी जानकारी देंगे। 

आज शेयर बाजार खुला है या नही?

BSE और NSE की आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक महाशिवरात्रि के कारण शेयर बाजार आज यानी 26 फरवरी को बंद रहेगा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पर आज कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी और ना ही कोई शेयर खरीदा या बेचा जा सकेगा। 

BSE और NSE की आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट सब बंद रहेगा। महाशिवरात्रि 2025 के कारण आज करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी बंद रहेगा। हालांकि, कमोडिटी बाजार सुबह के सत्र में बंद रहेगा लेकिन शाम 5:00 बजे सामान्य रूप से ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएंगी।

2025 में और कब-कब होगी बाजार में छुट्टी?

BSE और NSE की आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, महाशिवरात्रि के बाद, शेयर बाजार की अगली छुट्टी 14 मार्च 2025 को होली के कारण होगी। मार्च 2025 में शेयर बाजार की दो छुट्टियां होंगी - 14 मार्च 2025 को होली के लिए और 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के लिए। 

अप्रैल में, शेयर बाजार में तीन छुट्टियां होंगी- 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती, 14 अप्रैल 2025 को डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती और 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे के लिए। 

मई 2025 में एक दिन शेयर बाजार में छुट्टी है। 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहेगा। जून और जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है।

अगस्त में दो दिन बाजार बंद रहेगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 27 अगस्त गणेश चतुर्थी

सितंबर में कोई छुट्टी नहीं है। अक्टूबर में तीन दिन छुट्टी रहेगी- 02 अक्टूबर को गांधी जयंती, 21 अक्टूबर को दिवाली - हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार 1 घंटे के लिए खुलेगा, 22 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

नवंबर में बाजार सिर्फ 05 तारिख को श्री गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व के कारण बंद रहेगा और दिसंबर में क्रिसमस के कारण शेयर बाजार 25 दिसंबर को बंद रहेगा। 

Read more!
Advertisement