Sensex ने जून में दिया बंपर रिटर्न

शीर्ष 10 बाजारों में सऊदी अरब के शेयर बाजार का मूल्यांकन सबसे ज्यादा 8.7 फीसदी से घटकर 2.67 ट्रिलियन डॉलर ही रह गया है। इसके बाद फ्रांस के शेयर बाजार का मूल्यांकन 7.63 फीसदी से घटकर 3.18 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, अब जापान के शेयर बाजार का मूल्यांकन 6.24 फीसदी घटकर 6.31 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। भारतीय शेयर बाजार में 2023 से तेजी देखने को मिल रहा है।

Advertisement
सेंसेक्स ने जून में 7.14% का उछाल दर्ज किया है
सेंसेक्स ने जून में 7.14% का उछाल दर्ज किया है

By Ankur Tyagi:

सेंसेक्स ने जून में 7.14% का उछाल दर्ज किया है। गुरुवार को सेंसेक्स ने 79,000 का अंक पहली बार पार किया था। आज बाजार एक बार फिर हरे निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 79,476 अंक पर चढ़कर उच्च स्तर दर्ज किया और वहीं निफ्टी 24,141 अंक चढ़कर बंद हुआ। 

वित्त वर्ष (FY)2024-25 में 

वित्त वर्ष (FY)2024-25 की जून तिमाही में भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों ने शानदार प्रदर्शन किया। अप्रैल से जून महीने के दौरान, भारतीय शेयर बाजार में 13.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जो शीर्ष 10 शेयर बाजारों में सबसे ज्यादा है। अभी भारतीय इक्विटी बाजार 5 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक बाजार है।

Also Read: भविष्य के लिए Mega theme! किसमें है Multibagger stocks बनने का दम?

इक्विटी बाजार

अप्रैल से जून तक दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार ने अमेरिकी बाजार 2.75 फीसदी बढ़कर 56 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार चीन के इक्विटी बाजार में अप्रैल से जून के बीच 5.59 फीसदी घट गया है और चीनी शेयर बाजार का पूंजीकरण घटकर 8.6 ट्रिलियन डॉलर ही रह गया है। 

UK का शेयर बाजार

भारत के बाद ताइवान और हांगकांग के बाजारों में अप्रैल से जून के बीच 11 फीसदी और 7.3 फीसदी की तेजी आई है। ताइवान और हांगकांग का बाजार करीबन बढ़कर 2.49 ट्रिलियन और 5.15 ट्रिलियन हो गया है। इसी समय, यूनाइटेड किंगडम (UK) का शेयर बाजार 3.3 फीसदी से बढ़कर 3.2 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। 

शीर्ष पर 10 बाजार

शीर्ष 10 बाजारों में सऊदी अरब के शेयर बाजार का मूल्यांकन सबसे ज्यादा 8.7 फीसदी से  घटकर 2.67 ट्रिलियन डॉलर ही रह गया है।इसके बाद फ्रांस के शेयर बाजार का मूल्यांकन 7.63 फीसदी से  घटकर 3.18 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, अब जापान के शेयर बाजार का मूल्यांकन 6.24 फीसदी घटकर 6.31 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। भारतीय शेयर बाजार में 2023 से तेजी देखने को मिल रहा है। पिछले साल भारत के शेयर बाजार का वैल्यूएशन 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था। जून में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 7 फीसदी की तेजी आई थी। 

Read more!
Advertisement