14 सितंबर को खुलेगा Samhi Hotels Limited का IPO, 18 सितंबर तक लगा सकेंगे बोली
IPO के अपर प्राइज बैंड ₹126 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,994 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1547 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,94,922 खर्च करने होंगे।

कई कंपनी के IPO खुलने के बाद अब होटल सेक्टर की Samhi Hotels Limited भी अपना आईपीओ खोलने जा रही है। यह आईपीओ आगामी कल यानि 14 सितम्बर को खुलेंगे। साम्ही होटल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 14 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। साम्ही होटल्स का आईपीओ साइज 1,350 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹119-126 प्रति शेयर तय किया है।
Also Read: RR Kabel का IPO आज से हुआ ओपन , 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
हरियाणा के गुरुग्राम की कंपनी साम्ही होटल्स के मुताबिक, 1,200 करोड़ रुपये के नए शेयर और 170 करोड़ रुपये तक के शेयर OFS के तहत पेश किये जाएंगे। निवेशक 18 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 27 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 119 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹126 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,994 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1547 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,94,922 खर्च करने होंगे।