RVNL के शेयरों में 51% की गिरावट हो सकती है, किसने दिया रेड सिग्नल?

एंटिक ने कहा कि वित्त वर्ष 22 तक आरवीएनएल का राजस्व असाधारण रूप से मजबूत रहा है। लेकिन वित्त वर्ष 23-25 के दौरान वार्षिक रेवेन्यु काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है।

Advertisement
RVNL ने पिछली तिमाही में बिक्री में 27% की गिरावट और प्रॉफिट में 35% की गिरावट दर्ज की थी
RVNL ने पिछली तिमाही में बिक्री में 27% की गिरावट और प्रॉफिट में 35% की गिरावट दर्ज की थी

By Ankur Tyagi:

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के जून तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद, एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने कहा कि उसने पीएसयू रेलवे स्टॉक पर 'सेल' कॉल दी है और स्टॉक में करीब 51% की गिरावट का अनुमान जताया है। 

Also Read: Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

आरवीएनएल के रिजल्ट्स

दरअसल हाल ही में आरवीएनएल के रिजल्ट्स आए थे। जो बेहद खराब थे। आरवीएनएल ने पिछली तिमाही में बिक्री में 27 प्रतिशत की गिरावट और प्रॉफिट में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। एंटिक ने कहा कि वित्त वर्ष 22 तक आरवीएनएल का राजस्व असाधारण रूप से मजबूत रहा है। लेकिन वित्त वर्ष 23-25 के दौरान वार्षिक  रेवेन्यु काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है। पिछले दो वर्षों में ऑर्डर बुक काफी हद तक एक जैसी रही है इसमें कुछ नया नहीं है।

Read more!
Advertisement