RVNL Share: मल्टीबैगर स्टॉक में 13% की गिरावट

रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के शेयरों में बुधवार को कुछ मुनाफावसूली देखी गई क्योंकि बड़े शुरुआती लाभ के बाद शेयर तेजी से गिर गया। शुरुआती कारोबारी सत्र में, भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच RVNL ने 52-हफ्तों के नए उच्च स्तर को छुआ था।

Advertisement
RVNL Share ने 52-हफ्तों के नए उच्च स्तर को छुआ
RVNL Share ने 52-हफ्तों के नए उच्च स्तर को छुआ

By BT बाज़ार डेस्क:

रेल विकास निगम (RVNL) के शेयरों में बुधवार को कुछ मुनाफावसूली देखी गई क्योंकि बड़े शुरुआती लाभ के बाद Share तेजी से गिर गया। शुरुआती कारोबारी सत्र में, भारी Trading Volume के बीच RVNL ने 52-हफ्तों के नए उच्च स्तर को छुआ था। हालांकि, कुछ ही मिनटों में शेयर में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया।

RVNL Share

कई ऑर्डर मिलने और Vande Bharat  ट्रेनों के लिए अधिक ऑर्डर मिलने के बाद रेल विकास निगम के शेयर में तेजी देखी गई। साथ ही, ये कंपनी ऋण-मुक्त इकाई होने के साथ-साथ अच्छा लाभांश भी देती है। RVNL स्टॉक भी खबरों में रहा है क्योंकि यह MMRDA की मुंबई मेट्रो लाइन 2B के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले (L1) के रूप में उभरा है, जो कि 378 करोड़ रुपये की परियोजना है। इस महीने भी, RVNL को उत्तर पश्चिम रेलवे से भी 63 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

मुनाफावसूली से पहले आरवीएनएल के शेयरों में पिछले पांच सत्रों में लगभग 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक महीने में स्टॉक 75 फीसदी चढ़ा है, जबकि पिछले छह महीने की अवधि में यह 180 फीसदी बढ़ा है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 200 फीसदी चढ़ा है।

Also Read:  बाजार फ्लैट बंद, जानिए निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

RVNL वित्तीय संसाधन जुटाने, रेल परियोजना के विकास, स्वर्णिम चतुर्भुज को बढ़ाने और रेल परियोजनाओं को लागू करके पोर्ट कनेक्टिविटी और भारतीय रेलवे परियोजना के विकास में जुड़ा है। RVNL को अप्रैल 2019 में एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किया गया था क्योंकि भारत सरकार ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश से लगभग 482 करोड़ रुपये जुटाए थे। सरकार ने 25.34 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर 10 रुपये के अंकित मूल्य के साथ 19 रुपये में बेचे। अपने इश्यू प्राइस से शेयर ने 500 फीसदी से ज्यादा का Multibagger Return दिया है।

Read more!
Advertisement