Reliance Power Stock News: स्टॉक में आई बंपर तेजी, क्या कंपनी ने कर्ज चुका दिया है?

रिलायंस पावर का शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी का शेयर 4.28 फीसदी या 1.07 रुपये की बढ़त लेकर 26.07 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 34.35 रुपये है।

Advertisement
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस पावर ने कर्जदातओं का सारा बकाया कर्ज चुका दिया है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस पावर ने कर्जदातओं का सारा बकाया कर्ज चुका दिया है

Reliance Power के स्टॉक में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक रॉकेट बना हुआ है। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक उछलकर 7.55% पर पहुंच गया। अब बात करते हैं खबर की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस पावर ने कर्जदातओं का सारा बकाया कर्ज चुका दिया है और अब वो स्टैंडअलोन आधार पर कर्ज-मुक्त कंपनी बन गई है। हम यहां पर खबर की पुष्टि नहीं करते हैं। ये रिपोर्ट्स मीडिया में आ रही हैं, वो आपके साथ साझा किया जा रहा है। आपको बता दें कि कंपनी पर करीब 800 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज था, जिसे बैंकों को चुका दिया गया है। रिलायंस पावर ने दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच idbi बैंक, icici बैंक, एक्सिस बैंक और DBS समेत कई बैंकों के साथ कई डेट सेटलमेंट एग्रीमेंट्स पर साइ किया है।

Also Read: Nitish Stocks: नए मंत्रिमंडल में 8 बिहार के मंत्री, कौन से हैं बिहारी स्टॉक्स?

मीडिया रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अब इन बैंकों का पूरा कर्ज चुका दिया है। दिसंबर 2023 में रिलायंस पावर ने अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 1,200 मेगावाट की hydroelectricity यानि जलविद्युत परियोजना के विकास अधिकार THDC  को 128 करोड़ रुपये में बेचे। मार्च 2024 में कंपनी ने महाराष्ट्र के वाशपेट में अपनी 45 मेगावाट की विंड एनर्जी  परियोजना को 132 करोड़ रुपये में JSW रिन्यूएबल एनर्जी को बेच दिया। इन परियोजनाओं की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी ने अपना कर्ज चुकाने में किया है।

38 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों की भागीदारी

आपको बता दें कि रिलायंस पावर के पास 38 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों की भागीदारी के साथ 4,016 करोड़ रुपये का शेयर आधार है। रिलायंस पावर की ऑपरेशन क्षमता 5900 मेगावाट है, जिसमें 3960 मेगावाट का सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट और उत्तर प्रदेश में 1200 मेगावाट का रोजा ताप-power plant शामिल है। सासन UMPP दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों में से एक है।

रिलायंस पावर का शेयर

रिलायंस पावर का शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी का शेयर 4.28 फीसदी या 1.07 रुपये की बढ़त लेकर 26.07 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 34.35 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 13.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 10,472 करोड़ रुपये था।

Read more!
Advertisement