Rekha Jhunjhunwala: रेखा झुनझुनवाला का नया दांव! अब इस सस्ते शेयर में किया निवेश

भारत के Warren Buffett कहे जाने वाले Rakesh Jhunjhunwala की पत्नी Rekha Jhunjhunwala तेजी से अपने Portfolio में कई नए स्टॉक्स जोड़ रही हैं और इस बार तो उन्होंने 200 रुपए से भी सस्ते शेयर वाली कंपनी में निवेश किया है।

Advertisement
Rekha Jhunjhunwala ने 200 रुपए से भी सस्ते शेयर वाली कंपनी में निवेश किया है।
Rekha Jhunjhunwala ने 200 रुपए से भी सस्ते शेयर वाली कंपनी में निवेश किया है।

By BT बाज़ार डेस्क:

भारत के Warren Buffett कहे जाने वाले Rakesh Jhunjhunwala की पत्नी Rekha Jhunjhunwala तेजी से अपने Portfolio में कई नए स्टॉक्स जोड़ रही हैं और इस बार तो उन्होंने 200 रुपए से भी सस्ते शेयर वाली कंपनी में निवेश किया है। दरअसल दिग्‍गज निवेशकों में शामिल रेखा झुनझुनवाला ने हेल्‍थकेयर सेक्‍टर के जुड़ी सन फार्मा एडवांस्‍ड रिसर्च कंपनी लिमिटेड में निवेश किया है। BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक जनवरी- मार्च 2023 क्वार्टर के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियो में इस फार्मा स्‍टॉक में 1.94 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदी है यानि की करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इस कंपनी पर दांव लगाया है। इस हिस्सेदारी को शेयरों में कनवर्ट करें तो ये करीब 62 लाख 92 हजार 134 इक्विटी शेयर हो रहे हैं। जिसकी कीमत करीब 122 करोड़ रुपये है।

Also Read:  Rekha Jhunjhunwala ने इस स्मॉल कैप कंपनी पर खेला दांव!

अब फार्मा एडवांस्‍ड रिसर्च के शेयर पैटर्न को भी समझ लेते हैं।  BSE पर इस कंपनी का मार्केट कैप 6,318 करोड़ रुपये है। पिछले 1 महीने में इस स्टॉक ने करीब 14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने की बात करें तो ये शेयर में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक साल के रिटर्न को देखें तो ये माइनस 26 प्रतिशत है। वहीं अगर 5 सालों की बात करें तो 53 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा वक्त में ये शेयर करीब 197 पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 वीक हाई 273 रुपए रह चुका है वहीं लॉ की बात करें तो ये 162 रुपए है। 

वहीं इस कंपनी के बारे में भी जान लीजिए। सन फार्मा एडवांस्‍ड रिसर्च, स्पेशल जेनेरिक बिजनेस से जुड़ी है यानि की बॉयोटेक्नोलॉजी और मेडिकल रिसर्च पर काम करती है, इसका गठन साल 2007 में सन फार्मा से डिमर्जर के बाद हुआ था यानि कि ये सन फार्मा की ही सब्सिडियरी है। 

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफालियो में इस शेयर की नई होल्डिंग हैं। ट्रेंडलाइन पर लेटेस्‍ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के जानकारी के हिसाब से, रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में अभी 28 शेयर हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 28,429 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। 23 अप्रैल 2023 तक डीटेल के मुताबिक मार्च 2023 क्वार्टर के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए शेयर Raghav Productivity enhancers और Sun Pharma Advanced Research Co को शामिल किया है। इसके अलावा उन्‍होंने, ऑटोलाइन इंडस्‍ट्रीज, एडलवाइस फाइनेंशियल, DB रीयल्‍टी, नजारा टेक और एपटेक में हिस्‍सेदारी घटाई है।

Read more!
Advertisement