Rekha Jhunjhunwala ने किन शानदार तेजी वाले शेयरों में घटाई हिस्सेदारी?
ईयर टू डेट के हिसाब से करीब 43 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में 41 प्रतिशत का रिटर्न देने वाला ये शेयर Dishman Carbogen Amcis। मौजूदा वक्त में ये शेयर करीब 139 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

भारत के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला पिछले कुछ महीनों से अपने Portfolio में तेजी से बदलाव कर रही हैं। बेहद कम समय में उन्होंने बड़ी संख्या में कई कंपनियों के शेयरों की अपने पोर्टफोलियो में एंट्री और एग्जिट कराई है। इस बार रेखा झुनझुनवाला ने न सिर्फ कुछ शेयरों में हिस्सेदारी घटाई है बल्कि पूरी तरह से दूरी भी बना ली है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जिन शेयरों से मिसेज झुनझुनवाला ने अपनी होल्डिंग कम की है, वो पिछले कुछ वक्त से भर्राटा भर रहे हैं। तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन से हैं ये शेयर्स? दूसरा सवाल, जब इन शेयरों में तेजी है तो रेखा झुनझुनवाला ने इसमें अपनी हिस्सेदारी क्यों घटाई? आइये जानते हैं।
मार्च के महीने में जहां एक तरफ रेखा झुनझुनवाला ने Titan के जरिए अपनी वेल्थ में 700 करोड़ रुपये का इजाफा किया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने 4 ऐसे स्टॉक्स भी जहां अपनी हिस्सेदारी घटाई है या पूरी तरह दूरी बना ली है।
सबसे पहले बात करते हैं ऐसे शेयर की जिसने ईयर टू डेट के हिसाब से करीब 43 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में 41 प्रतिशत का रिटर्न देने वाला ये शेयर Dishman Carbogen Amcis मौजूदा वक्त में ये शेयर करीब 139 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 172 है। लेकिन शानदार रिटर्न देने के बावजूद रेखा झुनझुनवाला ने इस शेयर से दूरी बना ली है। मार्च तिमाही में रेखा ने इस शेयर में जमकर बिकवाली की और अपनी होल्डिंग को 1 प्रतिशत से भी नीचे ले गईं। आपको बता दें ये कंपनी MNC फार्मा इंडस्ट्री के लिए Active Ingredients बनाती है।
Also Read: Mark Zuckerberg Networth: संपत्ति में 10.2 अरब डॉलर यानि करीब 81.77 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
दूसरी कंपनी है Singer India, जहां रेखा झुनझुनवाला ने अपनी हिस्सेदारी कम की है। मार्च तिमाही में स्टार निवेशक की इस कंपनी में हिस्सेदारी करीब 7 प्रतिशत थी यानि वैल्यू के हिसाब से 33 करोड़ रुपये, जो अब घटकर 1 प्रतिशत से भी कम रह गई है। Singer India की चाल को समझने की कोशिश करें तो पिछले एक साल में ये शेयर करीब 48 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे चुका है और 6 महीने में 8 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है। अगर इसके Business Model को देखें तो ये कंपनी सिलाई मशीन, धागे और सूई जैसे प्रोडक्ट्स बानी है।
वहीं तीसरी कंपनी है Pharma Sector को पैकेजिंग सर्विसेज मुहैया करानी वाली Bilcare है। इसमें भी रेखा झुनझुनवाला ने अपनी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से कम कर दी है जबकि दिसंबर 2022 तिमाही में शेयर होल्डिंग करीब 7 प्रतिशत से ज्यादा थी। Year To Date के हिसाब से शेयर की चाल को देखें तो ये कंपनी निवेशकों को 15 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है। वहीं पिछले 6 महीनों में ये स्टॉक 14 प्रतिशत का नुकसान करा चुका है।
Also Read: Meta Layoffs: छंटनी के बीच मेटा के सीईओ जुकरबर्ग ने 7.70 करोड़ रुपये का बोनस लिया!
चौथा स्टॉक है Autoline Industries जिसमें रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में हिस्सेदारी घटाई है। पहले उनके पास इस कंपनी में 4 प्रतिशत की होल्डिंग थी यानि करीब 11 करोड़ रुपए के वैल्यू के शेयर थे। जो अब घटकर 0.4 प्रतिशत रह गई है। अगर इस स्टॉक की चाल देखें तो ये पिछले एक साल में ये शेयर साढ़े 18 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है, वहीं अगर 6 महीने की बात करें तो ये शेयर 30 प्रतिशत गिर चुका है। आपको बता दें ये कंपनी कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियों के लिए प्रोडक्ट्स सप्लाई करती हैं। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की नजर रहती है वो समझने की कोशिश करते हैं बाजार में मार्केट एक्सपर्ट्स कैसे मुनाफे की रणनीति अपनाते हैं।