Physicswallah, Emcure, Urban Company, Hitachi, Adani Energy सहित इन शेयरों पर BUY रेटिंग, 36% तक अपसाइड संभव
कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने हाल में चुनिंदा कंपनियों पर कवरेज शुरू की है और ज्यादातर पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। इनमें Urban Company, Hitachi Energy India, Anthem Biosciences, APL Apollo Tubes, LG Electronics India, Bank of Maharashtra, Adani Energy Solutions, Amber Enterprises India, Emcure Pharmaceuticals और Physicswallah शामिल हैं।

Stocks to BUY: कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने हाल में चुनिंदा कंपनियों पर कवरेज शुरू की है और ज्यादातर पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। इनमें Urban Company, Hitachi Energy India, Anthem Biosciences, APL Apollo Tubes, LG Electronics India, Bank of Maharashtra, Adani Energy Solutions, Amber Enterprises India, Emcure Pharmaceuticals और Physicswallah शामिल हैं। अलग-अलग रिपोर्ट में 11% से 36% तक अपसाइड की संभावना जताई गई है।
Physicswallah Share Price Target
JM Financial ने Physicswallah पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 110 रुपये का टारगेट दिया है, जो 36% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज को FY25-28 के बीच 28% रेवेन्यू CAGR और EBITDA मार्जिन में 3.2% से 13% तक विस्तार की उम्मीद है। डिजिटल बिजनेस को वैल्यूएशन का मुख्य आधार माना गया है।
Emcure, Amber और Adani Energy Share Price Target
Anand Rathi ने Emcure Pharmaceuticals पर 1,800 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी के जटिल जेनेरिक, बायोलॉजिक्स और GLP-1 सेगमेंट में शुरुआती बढ़त को ग्रोथ ड्राइवर बताया गया।
Geojit Investments को Amber Enterprises में FY26-28 के दौरान 22% CAGR की उम्मीद है। ब्रोकेरेज ने इस शेयर पर 9,156 रुपये का टारगेट दिया है।
JM Financial ने Adani Energy Solutions पर 1,199 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने 77,800 करोड़ रुपये की ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक और 2.46 करोड़ स्मार्ट मीटर पोर्टफोलियो को मजबूत आधार बताया है।
Bank of Maharashtra, LG Electronics Share Price Target
YES Securities ने Bank of Maharashtra पर 90 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने मजबूत NIM, तेज लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी को प्रमुख वजह बताया है।
Axis Capital ने LG Electronics India पर 1,815 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती हिस्सेदारी और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी की ताकत मानी गई है।
Hitachi Energy, Anthem Biosciences Share Price Target
Ambit ने Hitachi Energy India पर 28,500 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि HVDC सेगमेंट में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी और 2,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स प्लान ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।
BoB Capital Markets ने Anthem Biosciences पर 835 रुपये का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज को बैकवर्ड इंटीग्रेशन और पेप्टाइड कैपेसिटी विस्तार से ऊंचे मार्जिन बरकरार रहने की उम्मीद है।
APL Apollo और Urban Company Share Price Target
JM Financial ने APL Apollo Tubes पर ‘Add’ रेटिंग के साथ 2,475 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी FY30 तक क्षमता दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही है।
Urban Company पर ब्रोकरेज ने 125 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज को FY25-28 में 31% रेवेन्यू CAGR और ऑपरेटिंग लीवरेज में सुधार की उम्मीद है।