PhonePe IPO को लेकर आई बड़ी खबर! जल्दी करें चेक

इस आईपीओ से कंपनी लगभग ₹12,000 करोड़ (करीब $1.35 बिलियन) जुटा सकती है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

PhonePe IPO update: वॉलमार्ट की सपोर्ट वाली डिजिटल पेमेंट और फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ के लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने SEBI के पास गोपनीय ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है।

PhonePe उन कुछ चुनिंदा भारतीय कंपनियों में से है जो SEBI के नए 'गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट' का इस्तेमाल कर रही है। यह नियम नवंबर 2022 में लाया गया था और इसके तहत कंपनियां अपनी जरूरी जानकारी तब तक छिपाकर रख सकती हैं जब तक वे लिस्टिंग के करीब न पहुंच जाएं। इससे संवेदनशील जानकारी पब्लिक में जल्दी न जाए और बिजनेस को नुकसान न हो।

इस आईपीओ से कंपनी लगभग ₹12,000 करोड़ (करीब $1.35 बिलियन) जुटा सकती है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

कौन-कौन बेचेंगे शेयर?

सूत्रों के मुताबिक, Walmart, Tiger Global और Microsoft जैसे बड़े निवेशक इस OFS में अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस OFS के जरिए कुल मिलाकर करीब 10% हिस्सेदारी घटेगी। हालांकि, अभी तक कंपनी या इन निवेशकों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

PhonePe ने अपने मेगा आईपीओ के लिए चार प्रमुख निवेश बैंकर चुने हैं: Kotak Mahindra Capital, Citi, Morgan Stanley, और JP Morgan। Shardul Amarchand Mangaldas और Trilegal इस हाई-प्रोफाइल मैटर के लीगल एडवाइजर हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि लिस्टिंग वैल्यूएशन $15 बिलियन (₹1,33,000 करोड़) तक पहुंचे।

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

PhonePe ने वित्त वर्ष 2025 (FY25) में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी का कुल राजस्व ₹7,115 करोड़ रहा, जो कि पिछले साल के मुकाबले 40% ज्यादा है। पहली बार कंपनी का फ्री कैश फ्लो ₹1,202 करोड़ तक पहुंचा, जो कि एक बड़ा माइलस्टोन है। एडजस्टेड EBITDA, जिसमें ESOP की लागत को शामिल नहीं किया गया है, ₹1,477 करोड़ रहा, जो करीब दोगुना है।

वहीं, कंपनी का एडजस्टेड PAT ₹630 करोड़ रहा, जिसमें 220% की सालाना बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, कंपनी का एडजस्टेड EBIT ₹117 करोड़ रहा, जो पहली बार पॉजिटिव हुआ है। ये सभी आंकड़े कंपनी की मजबूत ग्रोथ और मुनाफे की ओर बढ़ते कदमों को दिखाते हैं।

अब कंपनी सिर्फ पेमेंट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोन डिस्ट्रिब्यूशन, स्टॉक ब्रोकिंग, इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा रही है।

ऑपरेशन्स और यूजर डाटा

PhonePe का ऑपरेशनल और यूजर बेस काफी मजबूत है। प्लेटफॉर्म पर अब तक 53 करोड़ यूजर रजिस्टर्ड हो चुके हैं, जिनमें से 20 करोड़ यूजर हर महीने एक्टिव रहते हैं। कंपनी के पास 50 लाख नेट पेमेंट डिवाइसेज हैं, जो देशभर में इस्तेमाल हो रहे हैं। हर महीने प्लेटफॉर्म पर लगभग 770 करोड़ ट्रांजेक्शन होते हैं, जिनकी टोटल वैल्यू ₹10.5 लाख करोड़ के करीब होता है।

ये आंकड़े दिखाते हैं कि PhonePe न सिर्फ यूजर बेस के मामले में, बल्कि लेन-देन के लिहाज से भी देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में शामिल है।

 

Read more!
Advertisement