इंश्योरेंस डील के बाद पेनी स्टॉक में लगा अपर सर्किट, LIC और FII ने भी दिखाई दिलचस्पी

Penny Stock: शेयर बाजार में पेनी स्टॉक Vakrangee Limited के शेयर पर अपर सर्किट लगा है। कंपनी ने अपने इंश्योरेंस डील की जानकारी दी है।

Advertisement

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार में अब हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। इसी बीच एक सस्ता शेयर यानी पेनी स्टॉक Vakrangee Limited स्टॉक फोकस में आ गया है। बुधवार को इस शेयर में तेजी आई और स्टॉक में अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयर का प्राइस ₹9.61 प्रति शेयर हो गया। 

यह शेयर अपने 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर ₹8.81 से 7% ऊपर आ चुका है। हालांकि, बीते एक महीने में ये शेयर 10% गिर चुका था।

शेयर में क्यों आई तेजी?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचें में बताया कि उन्होने Aeges Federal Life Insurance नाम की कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है। अब Vakrangee अपने देशभर में फैले करीब 23 हजार सेंटरों पर इस इंश्योरेंस कंपनी की सर्विस लोगों तक पहुंचाएगा।

ये सेंटर देश के 32 राज्यों और 609 जिलों में मौजूद हैं। इससे गांव और छोटे शहरों में भी लोग अब आसानी से लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) की सुविधा पा सकेंगे।

इस पार्टनरशिप से Vakrangee का नेटवर्क और भी मजबूत होगा। पहले ये कंपनी बैंकिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थ और गवर्नमेंट सर्विस जैसी सर्विस देती थी। अब कंपनी कस्टमर को इंश्योरेंस की भी सर्विस देगी। कंपनी का कहना है कि इससे आम लोगों को बीमा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

बड़े निवेशकों ने भी दिखाया भरोसा

Vakrangee में कुछ बड़े निवेशकों ने भी पैसे लगाए हैं। LIC के पास कंपनी के 4.41% शेयर हैं। वहीं, विदेशी निवेशकों (FII) ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। दिसंबर 2024 में FII के पास 2.82% शेयर थे, जो मार्च 2025 में बढ़कर 3.13% हो गए।

Read more!
Advertisement